धनबाद: धनबाद झरिया के भौरा थाना अंतर्गत जामाडोबा चेक पोस्ट के समीप गुप्त सूचना के आधार पर सीआईएसएफ के जवानों ने चोरी का लोहा लदा मालवाहक टेम्पू JH10V – 7333 को ड्राइवर सहित जब्त किया.
मालवाहक टेम्पू में शातिर ड्राइवर ने चोरी का लोहा नीचे रख कर उसे छुपाने के लिए उसके ऊपर प्लास्टिक के बकेट रख दिये थे. किसी ने चोरी का लोहा लदा टेम्पू की गुप्त सूचना सीआईएसएफ को दे दी और सीआईएसएफ के जवानों ने त्वरित कार्यवाई करते हुए चोरी का लोहा लदा टेम्पू को जब्त कर लिया और भौरा थाना के सपुर्द कर दिया.
भौरा थाने में घण्टों टेम्पू और ड्राइवर को छुड़ाने के लिए लोग बैठे रहे.
घटना दोपहर 2 बजे की थी और मामला रात के 8.30 में दर्ज होने की बात सामने आई.
वहीं जब मीडिया ने भौरा थाना प्रभारी से चोरी का लोहा लदा टेम्पू के बारे में सवाल किया तो प्रभारी ने कहा कि मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाई की जाएगी.

