BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हर्ष फायरिंग का आरोपी सीआईएसएफ जवान गिरफ्तार

by bnnbharat.com
December 11, 2020
in समाचार
होटल संचालक को गोली मारने वाले अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

रोहतास: हर्ष फायरिंग और हथियार लहराना इन दिनों फैशन में शुमार है. पिछले कुछ दिनों से लगातार शादियों में हर्ष फायरिंग के साथ हीं कई घटनाएं भी देखने को मिल रही है. बावजूद इसके प्रशासनिक कार्रवाई सिफर है.ऐसा हीं एक मामला रोहतास जिले के संझौली थाना अंतर्गत बैरी गांव की है जहां से लक्ष्मण सिंह के बेटे की बारात खुटिया मठिया गांव गई जहां दूल्हे का चचेरा भाई प्रवीण कुमार सिंह जो सीआईएसएफ का जवान है, उसने बारात में द्वारपूजा के दौरान लाइसेंसी राइफल और पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. जिसका वीडियो वायरल हो गया था.


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तत्काल संझौली के बैरी गांव से सीआईएसएफ के जवान प्रवीण कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और जिस लाइसेंसी हथियारों से फायरिंग की गई थी. उसका वेरिफिकेशन किया जा रहा है.

वीडियो वायरल होने पर तूल पकड़ा मामला

बताते चलें कि मंगलवार 8 दिसंबर की रात एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें सीआईएसएफ का जवान अपने भाई की शादी में ताबड़तोड़ फायरिंग करता हुआ दिख रहा था. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की और फायरिंग करने वाले सीआईएसएफ के जवान को गिरफ्तार कर थाने ले आई है.

क्या कहते हैं डीएसपी राज कुमार ?

इस संबंध में बिक्रमगंज के डीएसपी राज कुमार ने बताया कि हर्ष फायरिंग के मामले में छुट्टी पर गांव आए CISF के जवान को पुलिस हिरासत में ले ली है और उससे पूछताछ की जा रही है. संझौली थाने में मामले को लेकर एक एफ.आई.आर. दर्ज किया गया है. साथ ही जवान के दोनों लाइसेंसी हथियारों का वेरीफाई किया जा रहा है. जो भी कानूनी प्रक्रिया है, उसे पूरा किया जा रहा है.

जिला में लगातार हो रहे हैं हर्ष फायरिंग

रोहतास जिला में हर्ष फायरिंग इन दिनों फैशन बन गया है. काराकाट, संझौली, सूर्यपुरा, बिक्रमगंज आदि इलाको से हर्ष फायरिंग की कई तस्वीरें सामने आई है. शुक्र है कि अभी तक कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है. लेकिन जिस तरह से शादियों में लाइसेंसी हथियारों का भद्दा प्रदर्शन हो रहा है. यह सुशासन के दावा करने वाली प्रशासन के लिए एक चुनौती है. देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत की जवाबी कार्रवाई में PAK के 5 सैनिकों की मौत

Next Post

किसान की चाकू से गोदकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Next Post
चाकूबाजी में युवक घायल

किसान की चाकू से गोदकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d