BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शहरों को नहीं कर सकता बंद, भूखे मर जाएंगे लोग: इमरान खान

by bnnbharat.com
March 18, 2020
in समाचार
शहरों को नहीं कर सकता बंद, भूखे मर जाएंगे लोग: इमरान खान

शहरों को नहीं कर सकता बंद, भूखे मर जाएंगे लोग: इमरान खान

Share on FacebookShare on Twitter

पाकिस्तान: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि उनका देश कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पश्चिमी देशों की तरह व्यापक पैमाने पर शहरों को बंद नहीं कर सकता. अमेरिका और कई अन्य देशों ने इस संक्रामक बीमारी को फैलने से रोकने की कवायद में रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया है. पाकिस्तान में कराची जैसे कई बड़ी आबादी वाले शहर हैं.

खान ने मंगलवार को कहा कि इस कदम पर पहले विचार किया गया था लेकिन अधिकारियों को आशंका है कि यह देश की नाजुक अर्थव्यवस्था को और ध्वस्त देगा.

Also Read This: ट्रक की चपेट में आने से 1 की मौत, 2 घायल

खान ने राष्ट्र के नाम टेलीविजन पर दिए संबोधन में कहा, ‘पाकिस्तान के हालात अमेरिका या यूरोप के जैसे नहीं हैं… हमारी 25 फीसदी आबादी बेहद मुफलिसी में जी रही है.’

उन्होंने कहा कि अगर हमने शहरों को बंद कर दिया तो हम पहले से ही मुश्किल हालात में रह रहे अपने नागरिकों को कोरोना वायरस से तो बचा लेंगे लेकिन वे भुखमरी से मारे जाएंगे.
हालांकि, पाकिस्तान ने क्रिकेट स्टेडियमों, स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को बंद कर दिया है. खान ने कहा कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था ने पिछले साल उन्नति की थी लेकिन अब कोरोना वायरस संकट के कारण वह दबाव में है और उन्होंने सुझाव दिया कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को देश के कर्ज भुगतान पर राहत देने पर विचार करना चाहिए.

Also Read This: नाबालिग लड़की से 3 युवकों ने किया गैंगरेप, ‎बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार

क्रिकेटर से नेता बने खान ने साथ ही आगाह भी किया कि खाद्यान्न जमाखारों के खिलाफ ‘बहुत सख्त कार्रवाई‘ की जाएगी. पाकिस्तान के स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को 1,571 संदिग्ध मामलों की जांच की जिसमें से 200 से अधिक लोग संक्रमित पाए गए. पाकिस्तान में एक मौत हो चुकी है. पर्यवेक्षकों को आशंका है कि संक्रमित लोगों की वास्तविक संख्या आंकड़ों से कहीं अधिक है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ग्राम पंचायत विकास योजनाओं को लेकर बैठक

Next Post

पुलिस ने दिग्विजय सिंह को हिरासत में लिया

Next Post
पुलिस ने दिग्विजय सिंह को हिरासत में लिया

पुलिस ने दिग्विजय सिंह को हिरासत में लिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d