BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोविड-19 के मद्देनजर सजग एवं सतर्क रहें नागरिक: कलेक्‍टर

by bnnbharat.com
September 8, 2020
in समाचार
कोविड-19 के मद्देनजर सजग एवं सतर्क रहें नागरिक: कलेक्‍टर
Share on FacebookShare on Twitter

गुना: कलेक्‍टर कुमार पुरूषोत्‍तम ने कहा है कि व्‍यवसायिक गतिविधियां एवं आवागमन प्रारंभ होने के चलते कोरोना संक्रमण का फैलाव बहुत तेज गति से बढ़ रहा है. इसके मद्देनजर चिकित्‍सा सेवाएं सुदृढ़ रहें एवं आवश्‍यक संसाधनों की व्‍यवस्‍थाएं सुनिश्चित रहें.

जिले के समस्‍त फीवर क्‍लीनिक 24 घंटे सातों दिन खुलें और सेम्‍पल लेने की व्‍यवस्‍था हो. सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज फीवर क्‍लीनिक में दिखाएं. कोविड-19 के मद्देनजर जिला मुख्‍यालय में नवीन गाइडलाइन अनुसार, कोविड कमांड सेन्‍टर तत्‍काल स्‍थापित किया जाये. उन्‍होंने निर्देश आयोजित समय-सीमा बैठक में दिए.

उन्‍होंने कहा कि कोरोना संक्रमण ग्रामीण अंचलों में फैले नहीं के उद्देश्‍य से अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व सतर्क रहें तथा शहरी एवं ग्रामीण अंचलों में समय-समय पर जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित करें.

उन्‍होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने का सबसे सु‍रक्षित उपाय है चेहरे को मास्‍क से ढंकना. नागरिकगण इसे अपनी जीवनशैली में आदत के रूप में शामिल करें. उन्‍होंने कहा कि मास्‍क नहीं लगाने वाले नागरिकों के विरूद्ध चालानी की कार्रवाई की जाए. उन्‍होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु स्‍वयं की सुरक्षा के उपाय करना सबसे महत्‍वपूर्णं है. इसका संदेश ग्रामीण अंचलों में पहुंचाने हेतु प्रचार-प्रसार की गतिविधियां आयोजित की जाएं.

गरीबों के राशन में हेराफेरी करने पर होगी एफ.आई.आर.

नागरिक आपूर्ति विभाग की समीक्षा के दौरान उन्‍होंने 12 सितंबर 2020 के पूर्व 100 प्रतिशत नवीन पात्रता पर्ची के सत्‍यापन सुनिश्चित करने निर्देशित किया. इसके साथ ही उन्‍होंने छूटे हुए पात्र हितग्राहियों के नाम भी जोड़ने के निर्देश दिए और कहा कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही शासन मंशानुसार लाभान्वित होने वंचित नही रहे.

इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि गरीब के राशन की कालाबाजारी नहीं हो. हितग्राहियों तक निर्धारित मात्रा में राशन पहुंचे और खाद्यान्‍न की गुणवत्‍ता घटिया नहीं हो अन्‍यथा संबंधित के विरूद्ध नामजद एफ.आई.आर. दर्ज करायी जाएगी. उन्‍होंने कहा कि शासन-प्रशासन की छवि धूमिल नहीं हो, के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली की सतत् मॉनिटरिंग की जाए. इस हेतु सिस्‍टम बने.

मनरेगा के कार्यो में मशीनों का नहीं हो उपयोग

मनरेगा के कार्यो की समीक्षा के दौरान उन्‍होंने निर्देशित किया कि यह शासन की मंशा योजनांतर्गत जरूरतमंद ग्रामीण श्रमिकों को उनके निवास स्‍थल के नजदीक ही रोजगार के अवसर उपलब्‍ध कराने की है. यह सभी जनपदों में सुनिश्चित रहे. योजनांतर्गत मशीनों से कार्य कराया जाना प्रतिबंधित है. मशीनों से मनरेगा के कार्य कराए जाने पर संबंधितों के विरूद्ध दण्‍डात्‍मक कार्रवाई की जाएगी.

निर्माण कार्यो की गुणवत्‍ता पर रहे कड़ी नजर

उन्‍होंने निर्माण कार्यो में गुणवत्‍ता से समझौता नहीं करने, किसी एक ही व्‍यवसायी को उपकृत करने की दृष्टि से खरीदी नहीं करने की चेतावनी भी शासकीय निर्माण एजेंसियों एवं जनपदों के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारियों को दी.

इसके साथ ही उन्‍होंने जिले के समस्‍त अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व को उनके क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यों पर नजर रखने तथा जिस विभाग का निर्माण कार्य हो उन्‍हें भी अपने विभागीय कार्य का समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए. उन्‍होंने कहा कि स्‍वीकृत मार्ग निर्माण कार्य, शाला भवन और आंगनबाडी़ केन्‍द्र भवन निर्माण कार्य अनंतकाल तक नहीं चलें तथा नियत समयावधि में पूर्णं हो.

आयोजित बैठक में उन्‍होंने जिला अधिकारियों को निर्वाचन के मद्देनजर जानकारियां समय पर निर्वाचन कार्यालय को उपलब्‍ध कराने तथा सी.एम.हेल्‍पलाइन के आवेदनों, शिकायतों और समस्‍याएं जिस लेबल पर है, को उसी स्‍तर पर आवेदकों की सं‍तुष्‍टीपूर्णं के बाद निराकरण सुनिश्चित करने निर्देशित किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BIT मेसरा: स्‍टूडेंट्स को मिल रहे हैं बेहतरीन पैकेज, प्लेसमेंट के लिए आने वाली कंपनियों की फेहरिस्त भी हो रही है लंबी

Next Post

अब तक 1333 स्‍ट्रीट वेंडरों को मिला 10-10 हजार रूपये का ऋण

Next Post
अब तक 1333 स्‍ट्रीट वेंडरों को मिला 10-10 हजार रूपये का ऋण

अब तक 1333 स्‍ट्रीट वेंडरों को मिला 10-10 हजार रूपये का ऋण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d