BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नागरिकता कानूनः मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा पाकिस्तान के खिलाफ कुछ क्यों नहीं बोलते?

by bnnbharat.com
January 2, 2020
in समाचार
नागरिकता कानूनः मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा पाकिस्तान के खिलाफ कुछ क्यों नहीं बोलते?

नागरिकता कानूनः मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा पाकिस्तान के खिलाफ कुछ क्यों नहीं बोलते?

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकता क़ानून को लेकर कांग्रेस और उनके सहयोगियों पर हमला करते हुए कहा है कि वे देश की संसद के ही ख़िलाफ़ आंदोलन कर रहे हैं और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ कुछ नहीं बोलते जहां अल्पसंख्यकों का दमन किया जा रहा है.

मोदी ने कर्नाटक में एक सभा में कहा, “कांग्रेस के लोग, उनके साथी दल और उनके समर्थक आज भारत की संसद के ख़िलाफ़ ही उठ खड़े हुए हैं. जिस तरह की नफ़रत वो हमसे करते हैं वैसा ही स्वर अब देश की संसद के ख़िलाफ़ दिख रहा है. इन लोगों ने भारत की संसद के ख़िलाफ़ ही आंदोलन शुरू कर दिया है.”

उन्होंने नागरिकता क़ानून का विरोध करने वालों पर आरोप लगाया कि वो लोग पाकिस्तान से आए दलितों-पीड़ितों-शोषितों के ख़िलाफ़ ही आंदोलन कर रहे हैं जबकि ज़रूरत इस बात की है कि पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेनक़ाब किया जाए.

नागरिकता संशोधन क़ानून के पास होने के बाद से ही भारत के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. कई जगह प्रदर्शन हिंसक हो गए. सिर्फ़ यूपी में ही विरोध प्रदर्शनों में 19 लोग मारे गए हैं. कर्नाटक में भी सीएए के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन में कुछ लोग मारे गए थे.

‘धर्म के आधार पर पाकिस्तान का गठन’

पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान का जन्म धर्म के आधार पर हुआ और वहां दमन होने के कारण ही वहां के अल्पसंख्यकों को रिफ़्यूजी बनने पर मजबूर होना पड़ा.

मोदी ने कहा,”आज जो लोग भारत की संसद के ख़िलाफ़ आंदोलन कर रहे हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूँ कि आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की हरकतों को बेनक़ाब किया जाना चाहिए.”

“अगर आपको आंदोलन करना है तो पिछले 70 साल में पाकिस्तान की हरकतों के ख़िलाफ़ नारे लगाइए. अगर आपको नारे लगाने ही हैं तो पाकिस्तान में जिस तरह अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहा है, उससे जुड़े नारे लगाइए. अगर आपको जुलूस निकालना ही है तो पाकिस्तान से आए हिंदू-दलित-पीड़ित-शोषितों के समर्थन में जुलूस निकालिए.”

कर्नाटक के दो दिन के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बेंगलुरू से 70 किलोमीटर दूर टुमकूर स्थित श्री सिद्धगंगा मठ में एक सभा में बोल रहे थे. ये मठ लिंगायत समुदाय की सबसे शक्तिशाली धार्मिक संस्था है.

इस मठ के स्वामी श्री श्री श्री डॉक्टर शिवकुमारा स्वामीजी ने पिछले साल 111 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी. उन्हें कर्नाटक में “वॉकिंग गॉड” या “चलता-फिरता भगवान” कहा जाता था.

अपने दो दिन के दौरे में प्रधानमंत्री मोदी भारतीय विज्ञान कांग्रेस को भी संबोधित करेंगे.

 

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गिरफ्तार हुए लुटेरे

Next Post

2,300 एकड़ भूमि पर बनेगा भारत का दूसरा स्पेसपोर्ट

Next Post
2,300 एकड़ भूमि पर बनेगा भारत का दूसरा स्पेसपोर्ट

2,300 एकड़ भूमि पर बनेगा भारत का दूसरा स्पेसपोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d