रांची:- सीटू की झारखण्ड राज्य कमिटी 15 – 16 मार्च को बैंकिंग सेक्टर मे अभूतपूर्व और सफल हड़ताल आयोजित करने के लिए बैंक कर्मियों और अधिकारियों के संयुक्त मंच यूनाइटेड फोरम आफ बैंक युनियन्स को बधाई देती है.झारखंड मे यह हड़ताल काफी असरदार रही. यह संयुक्त और सफल हड़ताल केंद्र सरकार के कारपोरेट परस्त नीतियों के खिलाफ बैंक कर्मचारियों के आक्रोश का इजहार है. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण केवल हमारी अर्थव्यवस्था मे वित्तीय क्षेत्र की आत्मनिर्भरता को ही समाप्त नही करेगा बल्कि आम जनता की गाढी कमाई की जमा राशि जो छोटे सेविंग के रूप मे बैंकों मे जमा है उस राशि की सुरक्षा का भविष्य भी अंधकार मे रहेगा.
सीटू निजीकरण के खिलाफ वित्तीय सेक्टर के दुसरे महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान इंश्योरेंस सेक्टर की 17 और 18 मार्च की देशव्यापी हड़ताल का समर्थन करते हुए झारखण्ड मे अपने सभी यूनियनो का आह्वान करता है कि इस हड़ताल के साथ एकजुटता कार्रवाइयाँ आयोजित किया जाय.

