लातेहार : बालुमाथ प्रखण्ड इन दिनों गड्ढा का शहर बन गया है. वही चंदवा से बालुमाथ गोनिया तक 50 किलोमीटर सड़क बहुत ही जर्जर है बालुमाथ ब्लॉक से लेकर छठ तालाब, टमटम टोला पैट्रोल पम्प सहित चंदवा से गोनिया तक इतने गड्ढ़े हो गए है कि रिपेयरिंग से कोई फायदा नहीं होता है.और ठेकेदार की इसके नाम पर अच्छी कमाई हो जाती है. वही सांसद , विधायक , जन प्रतिनिधि और बिभाग के पदाधिकारी भी इस रोड से गुजरते हैं पर सभी आंख बंद कर चल जाते हैं. जब तक इस रोड का नवनीकारण नहीं हो जाता है तब तक आय दिन दुर्घटना होते रहेगी.

