रांची: सेल, आर.एम.डी. कोलकाता कार्यालय के समन्वय में नगर राजभाषा कार्यांवयन समिति (उपक्रम)कोलकाता की छमाही बैठक 29 जनवरी को “केन्द्रीय कांच एवं सिरामिक अनुसंधान संस्थासन के मेघनाद साहा प्रेक्षागृह कोलकाता में सम्पन्न हुआ.
सेल, आर.एम.डी. के कार्यपालक निदेशक एवं नराकास (उपक्रम) कोलकाता के अध्यक्ष पी सी नायक ने बैठक की अध्यक्षता की. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ उपस्थित थे.
इस बैठक में आर.एम.डी. के कार्यपाल निदेशक (का.व प्रशा.) व सचिव, नराकास आर. मुनिराजु सहित विभिन्न उपक्रमों के कार्यालय प्रमुख व हिन्दी अधिकारी- प्रतिनिधियों को मिलाकर लगभग 300 लोग उपस्थित थे. बैठक का संचालन अजय एस. मिश्र, राजभाषा अधिकारी आर.एम.डी ने किया.

