BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लॉकडाउन पर शहर की हां और ग्रामीणों की ना

जनता मांगे LOCKDOWN...

by bnnbharat.com
July 21, 2020
in समाचार
लॉकडाउन पर शहर की हां और ग्रामीणों की ना
Share on FacebookShare on Twitter

सुरुर रज़ा,

रांची:  झारखंड में कोरोना के संक्रमण का ग्राफ दिन-ब-दिन बढ़ता चला जा रहा है. इसे लेकर सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी हैरान और परेशान हैं. ऐसे में यह कयास लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में लॉकडाउन-1 की तरह सख्ती की जा सकती है. कल कैबिनेट की बैठक होनी है. यह संभावना जताई जा रही है कि कैबिनेट की बैठक में लॉकडाउन के आदेश दिए जा सकते हैं. क्योंकि जिस तरह से झारखंड में कोरोना वायरस बढ़ रहा है, लॉकडाउन लगाना बहुत ही जरूरी हो गया है. शहर के लोगों ने लॉकडाउन के लिए कमर कस ली है. लोगों का कहना है कि संपूर्ण झारखंड में लॉकडाउन लगना चाहिए.

क्या कहते हैं लोग

शहर के लोगों का कहना है कि लॉकडाउन लगाना बहुत ही आवश्यक है, क्योंकि शहर में लोग किसी भी गाइडलाइंस का पालन नहीं कर रहे हैं. सब्जी बाजार की बात करें तो लोग किसी भी तरह की सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर नहीं दिख रहे हैं. लॉकडाउन सख्त से सख्त होना चाहिए. जिस तरह से बंगाल और बिहार में लॉकडाउन लगाया गया है, झारखंड में भी इस वक्त इसकी आवश्यकता है.
कपड़े के एक व्यापारी ने यह कहा कि हिंदुस्तान में जिस तरह से आंकड़ा बढ़ रहा है, उसे देखकर यह लगता नहीं कि कोरोनावायरस जल्दी थमेगा. अगर हम झारखंड की बात करें तो राज्य में तुरंत 14 दिनों का लॉकडाउन लगना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि‍ व्यापार तो हम बाद में भी कर लेंगे. इस वक्त लॉकडाउन की सख्त आवश्यकता है.

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने लॉकडाउन को सिरे से नकारते हुए कहा कि लॉकडाउन के बाद काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है. कोरोनावायरस कोई बहुत बड़ी बीमारी नहीं है. हम इससे लड़ेंगे, पर भुखमरी और लॉकडाउन से लड़ना बहुत मुश्किल है. इसलिए लॉकडाउन कि फिलहाल यहां कोई आवश्यकता नहीं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरकार में दिख रही अंतरकलह, कांग्रेस के प्रश्नों का जवाब दे मुख्यमंत्री- भाजपा

Next Post

रास के नवनिर्वाचित सांसद दीपक प्रकाश आज शपथ लेंगे, पीएम से मिलेंगे

Next Post
रास के नवनिर्वाचित सांसद दीपक प्रकाश आज शपथ लेंगे, पीएम से मिलेंगे

रास के नवनिर्वाचित सांसद दीपक प्रकाश आज शपथ लेंगे, पीएम से मिलेंगे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d