चतरा: चतरा जिले के घोर नक्सल प्रभावित कुंदा प्रखंड मुख्यालय के जेडी अमर शहीद खेल मैदान में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सीआरपीएफ की 190 वीं बटालियन द्वारा रविवार को एक शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों के बीच विभिन्न प्रकार की सामग्रियों का वितरण किया गया.
इस कार्यक्रम में सुदूरवर्ती विभिन्न गांवों के गरीब, असहाय, मजदूर व विधवाओं के बीच कई प्रकार की जरूरतों की चीजें दी गई. इनमें कंबल, रेडियो, सोलर लालटेन, बैडमिटन, फुटबॉल व बैट-बॉल-विकेट आदि सामानों का वितरण किया गया. शिविर में मुख्य रूप से सहायक कमांडेंट अनिल कुमार राय व कुंदा थाना प्रभारी रामबृक्ष राम के अलावा कई अन्य मौजूद थे.

