रवि सिंह
गोरखपुर : दीवानी न्यायालय व कलेक्ट्रेट कर्मचारी दहशत में है. 4 दिन पहले दो कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाये गये थे. इसके बाद भी आावासीय बिल्डिंग को अभी तक सैनिटाइज नहीं कराया गया. कोविड-19 कोरोना संक्रमण महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पीडब्ल्यूडी कॉलोनी टाइप ब्लॉक सेकंड निकट एमपी बालिका विद्यालय के सामने रह रहे दीवानी न्यायालय व कलेक्ट्रेट कर्मचारीगण दहशत में है.
मालूम हो कि 23 जुलाई को दीवानी न्यायालय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कार्यालय में कार्यरत लिपिक कोरोना संक्रमित पाए गए थे. अगले ही दिन सहायक नाजिर दीवानी न्यायालय संक्रमण से ग्रसित हो गए. दीवानी न्यायालय परिसर को 48 घंटों के लिए बंद कर साफ-सफाई व सैनिटाइज करा कर स्वच्छ किया ताकि किसी अन्य न्यायिक अधिकारियों, लिपिक ,अधिवक्ता व आने वाले वादकारियों को कोरोना वायरस संक्रमित ना होने पाए. न्यायालय प्रशासन पूर्ण ध्यान देते हुए सैनिटाइजर व सफाई कराया. लेकिन वह दोनों कर्मचारी पीडब्ल्यूडी कॉलोनी ब्लॉक सेकंड निकट एमपी बालिका विद्यालय के सामने अपने परिवार के साथ निवास करते हैं उक्त ब्लॉक में दीवानी न्यायालय व कलेक्ट्रेट के अन्य स्टाफ अपने परिवारों के साथ निवास करते हैं. चार दिन बीत जाने के बाद भी उक्त ब्लॉक को अभी तक स्वास्थ्य विभाग न ही सैनिटाइजर कराया गया न ही उक्त एरिया को जिम्मेदारों द्वारा सील कराया गया. उक्त ब्लॉक में रहने वाले कर्मचारी दहशत में भगवान भरोसे अपनी जिंदगी अपने परिवार के साथ काट रहे हैं की देर सबेर प्रशासन के जिम्मेदारों की नींद खुलेगी तो हमारे ब्लॉक को सैनिटाइजर कराकर स्वच्छ किया जायेगा.

