जगदम्बा प्रसाद शुक्ल,
प्रयागराज: जिलाधिकारी के आदेश पर शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाको में डिप्टी कन्ट्रोलर ओंकार शर्मा के साथ सिविल डिफेंस के लोगों ने चौक, घन्टाघर, बड़ी स्टेशन, सिविल लाइन्स, राजापुर बाजारो में शोशल डिस्टेसिंग का पालन करने, मास्क लगाने व हाथों को समय समय पर सेनिटाइज करने के लिए दुकानदारो व आम जनमानस को जागरूक किया.
जिन लोगों ने मास्क नहीं लगाया या सोशल डिस्टेंस का पालन ना करने वालो की फोटो खीची और चेतावनी देकर गम्भीर बीमारी के बिषय में जागरूक किया. चीफ वार्डेन ने बताया कि नगर के प्रत्येक वार्ड में सघन अभियान की शुरूआत आज से हो गई.
प्रत्येक दिन सिविल डिफेंस के वॉलेन्टियर्स जन जागरूक्ता अभियान चला कर लोगों को कोविड-19 के विषय में जागरूक करेगा. अभियान में ओंकार शर्मा, अनिल कुमार, सुधीर सक्सेना, राजीव भनोट, महेन्द्र सक्सेना, डॉ. रमा सिंह, एस यादव रतन राज, रौनक गुप्ता, रवि गौतम सहित सैकड़ों पदाधिकारी वॉलेन्टियर्स मौजूद रहे.

