BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दावा… कोरोना वायरस रोधी टीके है कम असरदार

by bnnbharat.com
April 12, 2021
in समाचार
खुशखबरी: जानवरों के लिए लॉन्च हुआ ‘कोरोना वैक्सीन’
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: चीन के शीर्ष रोग नियंत्रण अधिकारी ने कहा है कि देश के कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीके कम असरदार हैं और सरकार इन्हें और अधिक प्रभावी बनाने पर विचार कर रही है.

चीन के रोग नियंत्रण केन्द्र (CDC) के निदेशक गाओ फू ने शनिवार को चेंगदू शहर में एक संगोष्ठी में कहा कि चीन के टीकों में ”बचाव दर बहुत ज्यादा नहीं है. 

गाओ का यह बयान ऐसे वक्त में सामने आया है जब चीन ने अन्य देशों को टीकों की करोड़ों खुराकें दी हैं और पश्चिमी देशों के टीकों के प्रभावी होने पर संशय पैदा करने और बढ़ावा देने की भी वह लगातार कोशिश कर रहा है.

उन्होंने कहा, अब इस बात पर गंभीरता से विचार हो रहा है कि क्या हमें टीकाकरण प्रक्रिया के लिए अलग-अलग टीकों का इस्तेमाल करना चाहिए.

अधिकारियों ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में गाओ की टिप्पणी या आधिकारिक योजनाओं में संभावित परिवर्तनों को लेकर सवालों के सीधे जवाब नहीं दिए, लेकिन सीडीसी के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि एमआरएनए-आधारित टीकों पर काम किया जा रहा है.

अधिकारी वांग हुआंग ने कहा, हमारे देश में विकसित एमआरएनए-आधारित टीके भी क्लीनिकल परीक्षण चरण में प्रवेश कर चुके हैं.

विदेश मंत्रालय के अनुसार, दवा निर्माता कंपनियों सिनोवैक और सिनोफार्म द्वारा बनाए गए टीके मेक्सिको, तुर्की, इंडोनेशिया, हंगरी, ब्राजील और तुर्की सहित कई देशों को वितरित किए गए हैं.

ब्राजील के शोधकर्ताओं ने चीन की टीका निर्माता कंपनी सिनोवैक के संक्रमण रोधी टीकों के असरदार होने की दर लक्षण वाले संक्रमण से बचाव में 50.4 प्रतिशत पाई. वहीं, इसके मुकाबले फाइजर द्वारा बनाए गए टीके 97 प्रतिशत असरदार पाए गए.

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अनुमोदन प्रक्रिया की जटिलता के कारण अमेरिका, पश्चिमी यूरोप और जापान को चीनी टीके बेचे जाने की संभावना नहीं है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना हुआ बेकाबू: चिकित्सक‌ एवं स्वास्थ्य कर्मियों से की गई अपील- स्वैच्छिक सेवा के लिए आएं आगे

Next Post

शजियांग में उइगरों के नरसंहार के लिए चीन जिम्मेदार

Next Post
शजियांग में उइगरों के नरसंहार के लिए चीन जिम्मेदार

शजियांग में उइगरों के नरसंहार के लिए चीन जिम्मेदार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d