BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दावा… ‘Budget 2021’ से पहले शेयर बाजारों में रहेगा बड़ा उतार-चढ़ाव

by bnnbharat.com
January 24, 2021
in समाचार
मुंबई : शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 416 अंक लुढ़का
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: आम बजट से पहले मासिक डेरिवेटिव अनुबंध के निपटान तथा कंपनियों के तिमाही नतीजों के बीच इस सप्ताह में शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.विशेषज्ञों ने यह राय जताई है. गौरतलब है कि मंगलवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेंगे.

वहीं मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के खुदरा अनुसंधान प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ”आने वाले दिनों में केंद्रीय बजट तथा मासिक सौदों की समाप्ति से पहले बाजार में उथल-पुथल रह सकती है. कंपनियों के तिमाही नतीजे भी बाजार के उतार-चढ़ाव को बढ़ाएंगे.इस सप्ताह फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति की भी घोषणा होने वाली है.”

बता दें कि पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को सेंसेक्स पहली बार 50 हजार अंक के स्तर को पार कर गया. हालांकि, व्यापक मुनाफावसूली और नरम वैश्विक संकेतों के चलते शुक्रवार को सेंसेक्स 746 अंक यानी 1.5 प्रतिशत गिर गया. वहीं निफ्टी भी 14,400 अंक के नीचे आ गया.

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ”सेंसेक्स का 50 हजार अंक छूना न केवल बाजार और निवेशकों के लिये बल्कि अर्थव्यवस्था के लिये भी बहुत अच्छी खबर है. बाजार अर्थव्यवस्था की भविष्य की क्षमता के संकेतक हैं. यदि यह सच है, तो भारतीय अर्थव्यवस्था एक मजबूत पुनरुद्धार की राह पर है.”

गौरतलब है कि इस सप्ताह जिन कंपनियों के तिमाही परिणाम आने हैं, उनमें यूको बैंक, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, ल्यूपिन, मारुति सुजुकी इंडिया और टाटा मोटर्स शामिल हैं. सैमको सिक्योरिटीज की वरिष्ठ अनुसंधान विश्लेषक निराली शाह ने कहा, ”आने वाले दिनों में गतिविधियां बजट के आसपास केंद्रित रहेंगी.”

वहीं रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा के अनुसार, ”बाजार पहले सोमवार को शुरुआती कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजों पर प्रतिक्रिया देगा.” रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद तिमाही नतीजे जारी किए थे. कंपनी को दिसंबर तिमाही में उम्मीद से बेहतर लाभ हुआ. इस दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 12 प्रतिशत बढ़ा है. बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 156.13 अंक या 0.31 प्रतिशत नीचे आया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

26 जनवरी को कुछ समय के लिए बंद रहेंगे कई मेट्रो स्टेशन, देखें डिटेल्स

Next Post

ट्रैक्टरों में नहीं दिया जा रहा डीजल, इसलिए किसान जहां भी हैं, सड़कों को जाम कर बैठ जाए: राकेश टिकैत

Next Post
ट्रैक्टरों में नहीं दिया जा रहा डीजल, इसलिए किसान जहां भी हैं, सड़कों को जाम कर बैठ जाए: राकेश टिकैत

ट्रैक्टरों में नहीं दिया जा रहा डीजल, इसलिए किसान जहां भी हैं, सड़कों को जाम कर बैठ जाए: राकेश टिकैत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d