BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रास्ता बंद करने को लेकर जवान और ग्रामीणों के बीच झड़प, पुलिस ने दोनों पक्षों को कराया शांत

by bnnbharat.com
August 22, 2020
in Uncategorized
रास्ता बंद करने को लेकर जवान और ग्रामीणों के बीच झड़प, पुलिस ने दोनों पक्षों को कराया शांत
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: खेलगांव थाना क्षेत्र स्थित डुमरदगा में शनिवार की सुबह सेना के जवानों द्वारा रास्ता रोके जाने का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया. डुमरदगा पंचायत के मुखिया जुगून मुंडा ने बताया कि डुमरदगा से सुगनू, लालगंज, खटंगा व टाटीसिल्वे समेत अन्य जगहों पर जाने के लिए आर्मी पिकेट्स के पास से एक रास्ता खुला हुआ है. अचानक शनिवार को सेना के जवानों ने बाउंड्री वॉल कराते हुए उक्त रास्ते को बंद करने का प्रयास करने लगे.

इस बात की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई काफी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए. सेना के जवानों द्वारा रास्ता बंद किए जाने का ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया.

स्थानीय लोगों का कहना था कि फिलहाल इस रास्ते को लेकर मामला कोर्ट में लंबित है. ऐसे में कोर्ट के आदेश के बगैर कोई कैसे रास्ते को बंद कर सकता है. हालांकि सेना के जवानों का कहना था कि उनके पास ऐसा कोई कागजात नहीं है जिसमें यह स्पष्ट हो पाएगी इस रास्ते को लेकर मामला कोर्ट में लंबित है.

फिलहाल, रास्ता बंद किए जाने का काम बंद

स्थानीय लोगों ने सेना के जवानों से आग्रह करते हुए कहा कि अगर वह रास्ता बंद कर देंगे तो लोगों को आने जाने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और काफी लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी.

हालांकि इसके बाद भी सेना के जवान कुछ मानने को तैयार नहीं थे, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया. फिलहाल, रास्ता बंद किए जाने के कार्य को रोक दिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बधाई हो रोहित शर्मा, भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित होने के लिए: BCCI

Next Post

घुसपैठ की कोशिश नाकाम, मारे गए 5 पाकिस्तानी

Next Post
घुसपैठ की कोशिश नाकाम, मारे गए 5 पाकिस्तानी

घुसपैठ की कोशिश नाकाम, मारे गए 5 पाकिस्तानी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d