BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

घर भेजने की मांग पर लॉकडाउन 3.0 के दौरान सूरत में पुलिस और प्रवासी मजदूर के बीच हुई झड़प

अभी हालात काबू में आ गए हैं पर क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई.

by bnnbharat.com
May 4, 2020
in Uncategorized
घर भेजने की मांग पर लॉकडाउन 3.0 के दौरान सूरत में पुलिस और प्रवासी मजदूर के बीच हुई झड़प

घर भेजने की मांग पर लॉकडाउन 3.0 के दौरान सूरत में पुलिस और प्रवासी मजदूर के बीच हुई झड़प

Share on FacebookShare on Twitter

सूरत: कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये तीसरी बार बढ़ाए गए लॉकडाउन के कारण प्रवासी मजदूरों का सब्र जवाब देने लगा है. इसी दौरान सोमवार को गुजरात के सूरत में प्रवासी मजदूरों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और माहौल को शांत करने के लिए पुलिस द्वारा मजदूरों पर लाठियां बरसाई गई.

बताया जा रहा है कि गुजरात के सूरत में फंसे प्रवासी मजदूर अपने-अपने घरों को वापस जाने की मांग कर रहे थे. मजदूरों द्वारा कहा जा रहा था कि घरवापसी के लिए विशेष ट्रेनें चलाया जाय. इसी बीच उनकी झड़प पुलिस से हो गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुस्साये हुए प्रवासी मजदूरों द्वारा पुलिस पर पत्थर बरसाया गया. तब जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लाठियां भांजकर उपद्रवियों को खदेड़ा. इस झड़प में किसी के घाऊपर पथरावयल होने की खबर नहीं आयी है. विवाद किस वजह से उत्पन्न हुआ यह अभी पता नहीं चल पाया है.

#WATCH Gujarat: A clash erupts between migrant workers & police in Surat. The workers are demanding that they be sent back to their native places. pic.twitter.com/aiMvjHGukY

— ANI (@ANI) May 4, 2020

पुलिस द्वारा चलाए गए आंसू गैस के गोले

इस झड़प के बाद सुरक्षाबलों द्वारा आक्रोशित प्रवासी मजदूरों की भीड़ पर आंसू गैस के गोले भी दागे गए. साथ ही उनपर लाठी चार्ज भी किया गया. कहा जा रहा है कि यह घटना सूरत के बाहरी क्षेत्र में वरेली गांव के पास की है. इन प्रवासी मजदूरों का कहना था कि हमें अपने मूल स्‍थानों पर भेजे जाने की व्‍यवस्‍था कराई जाय.

पार्क किए हुए वाहनों में हुई तोड़फोड़, सुरक्षाबलों पर भी पथराव

आक्रोशित प्रवासी मजदूरों द्वारा सूरत-कडोदरा रोड पर पार्क किए हुए वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई. इसी दौरान उनकी पुलिस से भी झड़प शुरू हुई. मजदूरों ने पुलिस के ऊपर पथराव भी किया जिसके बाद पुलिस को उन पर बल प्रयोग करना पड़ा. सरकारी सूत्रों की माने तो अभी हालात काबू में आ गए हैं पर क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का 85% खर्च रेलवे और भारत सरकार उठा रही है

Next Post

जहरीला मशरूम खाने से हुई 5 की मौत

Next Post
जहरीला मशरूम खाने से हुई 5 की मौत

जहरीला मशरूम खाने से हुई 5 की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d