रांची: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव-पोड़ाहाट जंगल में मंगलवार सुबह पुलिस और नक्सली संगठन पीएलएफआई के हथियारबंद दस्ते के साथ मुठभेड़ हुई. इस मुइभेड़ में दोनों ओर से सैकड़ों राउंड गोलियां चलने की खबर है.
वहीं घटनास्थल से पुलिस को चार मोटरसाईकिल और भारी मात्रा में विस्फोटक भी मिले है. पुलिस इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है.

