BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दो समुदायों के बीच झड़प, लगा कर्फ्यू, इंटरनेट सेवा निलंबित

by bnnbharat.com
February 29, 2020
in समाचार
दो समुदायों के बीच झड़प, लगा कर्फ्यू, इंटरनेट सेवा निलंबित

दो समुदायों के बीच झड़प, लगा कर्फ्यू, इंटरनेट सेवा निलंबित

Share on FacebookShare on Twitter

शिलांग: मेघालय सरकार ने शुक्रवार को इचमाती गांव में झड़प के बाद राज्य की राजधानी शिलांग में कर्फ्यू लगा दिया है और छह जिलों में इंटरनेट सेवा को निलंबित कर दिया है.

सोहरा सब डिविजन के इचामती में आज दो समुदायों के बीच झड़प के बाद खासी छात्र संघ (केएसयू) के कार्यकर्ता लुरशाई हाइनेविटा की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.

इसके बाद राज्य सरकार ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने और शांति बनाये रखने के लिए राज्य के छह जिलों पूर्वी खासी हिल्स, वेस्ट खासी हिल्स, साउथ वेस्ट खासी हिल, ईस्ट जैंतिया हिल्स, वेस्ट जयंतिया हिल्स और री-भोई में इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है.

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि झड़प उस समय हुयी जब गैर स्थानीय लोगों के एक समूह ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ एक सार्वजनिक बैठक की और केएसयू नेताओं पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. वे इचामती गांव में इनर लाइन परमिट (आईएलपी) को लागू करने की मांग कर रहे थे.

केएसयू और फेडरेशन ऑफ खासी-जयंतिया और गारो पीपल के नेताओं ने इचामती गांव में सीएए के विरोध में सार्वजनिक बैठक का आयोजन किया था.

पूर्वी खासी हिल्स जिले के उपायुक्त प्रभारी मत्स्यविदोर वार नोंगबरी ने कहा कि सूचना मिलने के बाद शिलांग एग्लोमरेशन और आसपास के क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बिगड़ने की संभावना देखते हुये कर्फ्यू लगा दिया गया है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति भंग होने और जानमाल की हानि को रोकने के लिये यह कदम उठाया गया है.

मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने स्थिति का जायजा लेने के लिए शीर्ष सरकारी अधिकारियों के साथ आपात बैठक की.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलवामा हमला: कार में आरडीएक्स लगाने वाला शाकिर गिरफ्तार

Next Post

मेरे साथ हो रहा है आतंकी की तरह बर्ताव: आजम खान

Next Post
मेरे साथ हो रहा है आतंकी की तरह बर्ताव: आजम खान

मेरे साथ हो रहा है आतंकी की तरह बर्ताव: आजम खान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d