BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्वच्छ सर्वेक्षण 2020: PM मोदी ने जारी किया परिणाम, झारखंड भी साफ राज्यों की श्रेणी में

by bnnbharat.com
August 20, 2020
in समाचार
स्वच्छ सर्वेक्षण 2020: PM मोदी ने जारी किया परिणाम, झारखंड भी साफ राज्यों की श्रेणी में
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए स्वच्छता सर्वेक्षण के पांचवें संस्करण ‘स्वच्छ सर्वेक्षण- 2020’ के परिणामों की घोषणा की.

लगातार चौथी बार इंदौर को देश के सबसे साफ शहर का खिताब मिला. इस दौरान साफ-सफाई को लेकर बेहतर प्रदर्शन करने वाले शहरों को पुरस्कृत भी किया गया. साथ ही पीएम मोदी देश के कुछ ‘स्वच्छाग्रहियों’ और सफाईकर्मियों से बातचीत भी की.

देश के सबसे साफ शहरों की लिस्ट में इंदौर के बाद दूसरे नंबर पर सूरत और तीसरे नंबर पर नवी मुंबई रहा. केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बधाई भी दी.

100 से ज्यादा शहरों वाले राज्य में सबसे साफ राज्य छत्तीसगढ़ और 100 से कम शहरों वाले राज्य में सबसे साफ राज्य झारखंड घोषित किया गया. भारत के सबसे साफ कैन्टोनमेंट एरिया के तौर पर जालंधर कैंट ने बाजी मारी.

वाराणसी बेस्ट गंगा टाउन

देश के नागरिकों में स्वच्छता को लेकर भागीदारी बढ़ाने के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण की शुरुआत की गई थी. बीते 28 दिनों में स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 को पूरा किया गया है.

गुरुवार को आयोजित होने वाले ‘स्वच्छ महोत्सव’ में स्वच्छता सर्वेक्षण रिपोर्ट के अलावा स्वच्छ सर्वेक्षण इनोवेशन, स्वच्छ सर्वेक्षण सोशल मीडिया और गंगा के किनारे बसे नगरों की भी रिपोर्ट जारी की गई. वाराणसी को बेस्ट गंगा टाउन का खिताब दिया गया.

लगातार तीन साल टॉप पर रहा इंदौर

स्वच्छता सर्वेक्षण के पहले संस्करण में भारत में सबसे स्वच्छ शहर का खिताब मैसुर को मिला था. वहीं इसके बाद लगातार तीन साल 2017, 2018 और 2019 में मध्य प्रदेश का इंदौर शहर सबसे स्वच्छ घोषित किया गया था.

मुख्य बिंदु:

  • वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए PM मोदी ने की ‘स्वच्छ सर्वेक्षण- 2020’ के परिणामों की घोषणा.
  • इंदौर ने लगातार चौथी बार मारी बाजी, साफ-सफाई को लेकर बेहतर प्रदर्शन करने वाले शहरों को मिलेगा पुरस्कार.
  • देश के सबसे साफ शहरों की लिस्ट में इंदौर के बाद दूसरे नंबर पर सूरत और तीसरे नंबर पर नवी मुंबई रहा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जिला चिकित्सालय में अन्य बीमारियों के आधे वार्ड फुल कैपिसिटी में हो चुके है: कलेक्टर

Next Post

आत्मनिर्भर भारत अभियान में सभी का सहयोग जरूरी: सांसद

Next Post
आत्मनिर्भर भारत अभियान में सभी का सहयोग जरूरी: सांसद

आत्मनिर्भर भारत अभियान में सभी का सहयोग जरूरी: सांसद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d