रांची: छात्र क्लब ग्रुप एवं आस्था जीवन स्वयंसेवी संस्था द्वारा रांची नगर निगम के वार्ड नंबर-34 के सफाईकर्मी, सुपरवाइजर राजकिशोर कुमार एवं अन्य सफाईकर्मियों को अंगवस्त्र एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया.
आस्था के सचिव विनोद कुमार साहू ने कहा सफाईकर्मी, पुलिसकर्मी, डॉक्टर, नर्स, मीडियाकर्मी का सम्मान करें. उनसे बेवजह ना उलझे.
वहीं क्लब के अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने कहा कि हमलोग अभी अपनी सुरक्षा के लिए घर से बाहर नहीं निकलते हैं. लेकिन उपरोक्तकर्मी अपने आपको खतरे में डालकर हमारी सेवा कर रहे हैं, ऐसे सभी कर्मियों को हमेशा प्रोत्साहित करना चाहिए ना की परेशान .
इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से संस्था के संरक्षक सुमित कुमार साहू, सतीश सिंह राजा गुप्ता, संतोष कुमार, मनु चौधरी, नितिन सोनी, कृष्णा साहू, राजू कुमार पासवान उपस्थित थे.

