मोतिहारी: सफाई अभियान का क्रियान्वयन रोइंग क्लब के निकट किया गया. उक्त अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान परिपेक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण/जल संरक्षण हेतु ठोस उपाय किया जाना अति आवश्यक है. उन्होंने कहा कि मोतीझील में जारी सफाई अभियान से पर्यावरण संतुलन/जल के यथोचित संरक्षण में मदद मिलेगी.
उक्त अवसर पर जिलाधिकारी ने मोटरबोट के माध्यम से मोतीझील का जायजा लिया एवं रोइंग क्लब का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में कार्यपालक अभियंता,भवन निर्माण को रोइंग क्लब के यथोचित संधारण हेतु अविलंब आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है.
सफाई अभियान में अपर समाहर्ता शशि शेखर चौधरी, अपर समाहर्ता(आपदा प्रबंधन) अनिल कुमार, नगर परिषद, अध्यक्ष अंजू देवी, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर प्रिय रंजन राजू, विशेष कार्य पदाधिकारी आदित्य नारायण झा, जिला परिवहन पदाधिकारी अनुराग कौशल सिंह, वरीय उप समाहर्ता नितेश कुमार एवं दीपशिखा, कार्यक्रम पदाधिकारी(सर्व शिक्षा अभियान) राजकुमार शर्मा,प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी बंजरिया, तुरकौलिया, मोतिहारी सदर,जिला मत्स्य पदाधिकारी,कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद मोतिहारी आदि सहित बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

