रांची : विशेष स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आज रांची नगर निगम क्षेत्र के चार वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया. वार्ड नंबर 09, 21, 30, 42 में सफाई अभियान चलाया गया. वार्ड नंबर 09 में हाउसिंग कॉलोनी बरियातू में गली नंबर 1 से 13, वार्ड नंबर 21 में पुरानी रांची, वार्ड नंबर 30 में कृष्णा नगर कॉलोनी और वार्ड नंबर 42 में हिनू बस्ती एवं शुक्ला कॉलोनी में साफ सफाई किया गया.
अभियान के तहत सड़कों, नालियों की समुचित सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, कचरे का उठाव, सैनिटाइजेशन, डस्टबीन की सफाई आदि किया गया.
15 जुलाई तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर 15 दिनों की कार्य योजना बनायी गयी है. इसके तहत रांची नगर निगम में प्रत्येक दिन चार वार्डों और बुण्डू नगर परिषद के अलग-अलग क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. साफ सफाई के लिए हेल्पलाइन नंबर
नगर निगम क्षेत्र रांची और और बुण्डू नगर परिषद में साफ सफाई के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. आपके क्षेत्र में कहीं भी कचरा फैला है या कचरे का उठाव नहीं हो पाया है तो आप हेल्पलाइन नंबर पर काॅल कर सकते हैं. रांची नगर निगम क्षेत्र के लिए हेल्पलाइन नंबर 9431104429, जबकि बुंडू नगर परिषद् क्षेत्र के लिए 9693730055 पर काॅल किया जा सकता है.

