रांची: रांची रेल मंडल में 16 सितंबर से 30 सितंबर 2020 तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है. इसके अंतर्गत मंडल के सभी मुख्य स्टेशनों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया. अभियान में स्टेशनों, स्टेशनों से जुड़े क्षेत्रों, स्टेशन परिसर में ट्रैक, स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर स्थित नालियों की साफ सफाई की गई एवं कीटनाशक का छिड़काव किया गया.
मंडल के सभी मुख्य स्टेशनों पर कचरा डालने हेतु जैव तथा अजैव अलग-अलग कूड़ेदान की व्यवस्था की गई और यात्रियों एवं रेल उपभोक्ताओं कों डस्टबिन का प्रयोग करने तथा स्टेशन परिसर कों साफ सुथरा रखने का अनुरोध किया गया.
मंडल के सभी मुख्य स्टेशनों पर ट्रेनों में पानी भरने की पाइपलाइन तथा पाइपों का निरिक्षण किया गया एवं उन्हें दुरुस्त कर स्वच्छ किया गया. साथ ही मंडल के सभी मुख्य स्टेशनों पर सफाई की मशीनों की उपलब्धता एवं उनके कार्यचालन पर भी विशेष ध्यान दिया गया.

