रांची: लायंस क्लब ऑफ रांची की ओर से चलाये जा रहे विश्व सेवा सप्ताह का समापन हो गया. धुर्वा स्थित CISF केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में रक्त दान शिविर लगाया, जिसमें CISF जवानों के द्वारा 12 यूनिट रक्तदान किया गया.
सदर हॉस्पिटल की टीम ने रक्त संग्रहित किया. क्लब अध्यक्ष के. के. सिंह ने कहा कि रक्त दान से जीवन को बचाया जा सकता है. रक्त वरदान साबित हो सकता है.
इस अवसर पर अध्यक्ष के. के. सिंह, पूर्व अध्यक्ष डॉ. हरमिंदर बीर सिंह, उपजिलापल प्रथम सिद्धार्थ मजुमदार, शुभ्रा मजुमदार, मधुसूदन जारुहार, रेणु सिंह, मनोज चौरासिया, एम. टी. पी. अग्रवाल, दिलीप बंका, वीणा बंका उपस्थित थे.
H.E.C के निदेशक मार्केटिंग और CISF समदेष्टा कमांडर ने कैंप की सरलता के लिए कामना की.
विश्व सेवा सप्ताह समिति के संयोजक डॉ. प्रदीप कुमार ने सेवा सप्ताह को सफल बनाने में सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्ति किया. CISF परिसर क्लब की और से वृक्षारोपण भी किया गया.

