BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरना धर्म कोड को लागू करने की मांग को लेकर चक्का जाम

by bnnbharat.com
October 15, 2020
in समाचार
सरना धर्म कोड को लागू करने की मांग को लेकर चक्का जाम
Share on FacebookShare on Twitter

कई इलाकों में सड़क पर उतरे विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता

रांची: जनगणना में अलग सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर केंद्रीय सरना समिति और अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद समेत अन्य संगठनों के आह्वान पर गुरुवार को रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया. हालांकि बंद से आवश्यक सेवाएं जैसे प्रेस, एंबुलेंस और दूध सेवा मुक्त रखा गया है.

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने रांची के कोकर समेत अन्य इलाकों में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क जाम कर रहे कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी. चक्का जाम के बावजूद एंबुलेंस को जाने का रास्ता दिया जा रहा है.

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि राज्य सरकार ने मॉनसून सत्र में सरना धर्म कोड बिल का जिक्र तक नहीं किया है. इस मुद्दे पर वर्तमान सरकार और विपक्षी दलों का रवैया नकारात्मक रहा है.

उन्होंने कहा कि यदि सरकार चाहती तो विशेष सत्र बुलाकर बिल पारित कर सकती थी, लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया. तिर्की ने कहा कि धर्म कोड की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा.

इधर, चक्का जाम के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं. सभी प्रमुख चौक-चौराहे पर दंडाधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है. इससे पहले चक्का जाम को सफल बनाने के लिए बुधवार देर शाम सरना समिति और आदिवासी विकास परिषद समेत कुछ अन्य संगठनों की ओर से रांची के अल्बर्ट एक्का चौक के समीप मशाल जुलूस निकाला गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बेटी को इंसाफ की मांग को ले भाजपा कार्यकर्ताओं का कैंडल मार्च

Next Post

पीएम के फोटो की जरूरत तो नीतीश को है, मोदी हमारे मन में हैं: चिराग पासवान

Next Post
मंदिर निर्माण के साथ ही भगवान राम के विचारों को भी अपनाएं: चिराग पासवान

पीएम के फोटो की जरूरत तो नीतीश को है, मोदी हमारे मन में हैं: चिराग पासवान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d