रवि सिंह
मृतक रहमत करीम की घंटाघर के पास कपड़े की दुकान थी बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था. 26 जून की सुबह में उसने घर के दीवार पर लगे लोहे की ग्रिल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.
मृतक राजघाट थाना क्षेत्र के बसंतपुर चौकी अंतर्गत मोहल्ला मुतनाजा, कुम्हार गली बसन्तपुर निवासी था. बताया जा रहा है कि मृतक कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था. उसकी घंटाघर में एवन क्लास के नाम से एक कपड़े की दुकान थी.

