BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली दुकान

आग ने धारण किया भयंकर रूप, लाखों का सामान जलकर खाक

by bnnbharat.com
July 3, 2020
in Uncategorized
कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली दुकान
Share on FacebookShare on Twitter

दुर्गेश गुलशन यादव,

रीवा: जवा में आधी रात्रि के समय लगभग 2 बजे कपड़े की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लगने पर दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया. दुकान मालिक अपने घर में सोये हुए थे. वहीं व्यापारी और दुकान मालिकों ने बड़ी मशक्कत के बाद दुकान में लगी आग पर पानी डालकर काबू पाया.

वहीं सूचना पर पहुंची जवा पुलिस एसआई प्रज्ञा पटेल ने दुकान का मुआयना किया तो पुलिस को दुकान में आग लगने का कोई सुराग हाथ नहीं लगा. वहीं पीड़ित दुकान मालिक ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है.

बता दें कि मामला जवा थानाक्षेत्र के जवा बाजार का है. जहां जवा-चिल्ला मार्ग स्थित मध्यांचल ग्रामीण बैंक के बगल में मनीष कलेक्शन के नाम से संचालित मनीष गुप्ता की कपड़े की दुकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया. मनीष रात्रि के समय अपने घर में सोया हुआ था. वहीं आधी रात्रि के समय कपड़े की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई. दुकान में रखा कपड़ा और कीमती सामान जलकर राख हो गया. व्यापारियों ने दुकान में लगी आग को देख पीड़ित दुकान मालिक को सूचना दी.

वहीं व्यापारियों और दुकान मालिक द्वारा दुकान में लगी आग पर पानी डालकर आग पर काबू पाया गया. जबकि रात्रि 2 बजे की लगी आग की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गयी थी लेकिन दमकल की गाड़ी को त्योंथर मुख्यालय से जवा पहुंचने में 2 घण्टे लग गए. तब तक आग के विकराल रूप ने दुकान में रखे सारे समान को राख कर चुका था.

वहीं आग बुझाने के दौरान कई लोगों के हाथ आग में बुरी तरह झुलस गए और वह गम्भीर चोटों से घायल हो गये. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान में लगी आग का मुआयना किया. लेकिन पुलिस को दुकान में आग लगने का कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा. वहीं पीड़ित दुकान मालिक ने थाने में सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सादगी से मना लखीसराय जिला का 26 वां स्थापना दिवस

Next Post

किल कोरोना अभियान कलेक्‍टर विश्‍वनाथन ने आरोन के विभिन्‍न ग्रामों में किया सर्वे कार्य का निरीक्षण

Next Post
किल कोरोना अभियान कलेक्‍टर विश्‍वनाथन ने आरोन के विभिन्‍न ग्रामों में किया सर्वे कार्य का निरीक्षण

किल कोरोना अभियान कलेक्‍टर विश्‍वनाथन ने आरोन के विभिन्‍न ग्रामों में किया सर्वे कार्य का निरीक्षण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d