BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

2 फरवरी को सीएम अमरिंदर ने बुलाईसर्वदलीय बैठक, दिल्ली हिंसा और हालिया घटनाक्रम पर होगी चर्चा

by bnnbharat.com
January 31, 2021
in समाचार
दिल्ली बॉर्डर पर तनाव खत्म करने के लिए किसान यूनियनों से तुरंत शुरू करें बात: CM अमरिंदर
Share on FacebookShare on Twitter

चंडीगढ़: दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन स्थलों पर पुलिस और अपराधियों द्वारा पंजाब के किसानों के साथ मारपीट किये जाने और उन हमला किये जाने का आरोप लगाते हुए राज्य के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने एकजुटता दिखाने के लिए मंगलवार को सर्वदलीय बैठक बुलायी है. इसमें कृषि कानूनों के संबंध में आगे के रास्ते पर सर्वसम्मति कायम करने की दिशा में चर्चा हो सकती है. रविवार को जारी किए गए बयान के अनुसार यह बैठक पंजाब भवन में सुबह 11 बजे होगी.

मुख्यमंत्री ने कहा, ” यह अहंकार में अलग खड़ा होने का नहीं, बल्कि अपने राज्य एवं अपने लोगों को बचाने के लिए एकसाथ आने का वक्त है.” सरकारी बयान के अनुसार इस बैठक में दिल्ली में किसान आंदोलन में हाल के घटनाक्रम, खासकर गणतंत्र दिवस पर हिंसा, सिंघू बॉर्डर पर कृषकों पर हमले और उन्हें बदनाम करने के लिए चल रहे व्यापक अभियान से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की जाएगी.

मुख्यमंत्री ने सभी दलों से किसानों के समर्थन में और पंजाब के हित में एकता की भावना से बैठक में पहुंचने की अपील की. उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों से उत्पन्न संकट पूरे राज्य एवं उसके लोगों के लिए चिंता का विषय है. उन्होंने कहा, ”समस्त पंजाबियों एवं राज्य के सभी राजनीतिक दलों के सामूहिक प्रयास से ही इस संकट से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है और किसानों के हितों की रक्षा की जा सकती है.”

मुख्यमंत्री ने कहा, ” दो महीने से अधिक समय से दिल्ली की सीमा पर हमारे किसान मर रहे हैं. उन्हें पुलिस पीट रही है और गुंडे उन पर हमला कर रहे हैं. उन्हें मूलभूत सुविधओं से वंचित करके उन्हें परेशान किया जा रहा है.” उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में पंजाब के किसानों के उत्पीड़न को देखते हुए राज्य के सभी दलों के लिए यह जरूरी है कि वे साथ आएं और इस मुद्दे पर समावेशी रणनीति तैयार करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

PM की गरिमा का सम्मान करेंगे, लेकिन किसानों के आत्म-सम्मान की भी रक्षा की जाएगी: नरेश टिकैत

Next Post

MCA ने विजय हजारे ट्रॉफी के लिए चुने 104 खिलाड़ी

Next Post
MCA ने विजय हजारे ट्रॉफी के लिए चुने 104 खिलाड़ी

MCA ने विजय हजारे ट्रॉफी के लिए चुने 104 खिलाड़ी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d