BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CM अमरिंदर ने केंद्र को लिखा पत्र, कहा- वैक्सीन का स्टॉक 5 दिन में हो जाएगा खत्म

by bnnbharat.com
April 11, 2021
in समाचार
सरकार खुले दिमाग से करे किसानों से बातचीत: CM अमरिंदर सिंह
Share on FacebookShare on Twitter

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि पंजाब के पास सिर्फ 5 दिन के लिए ही कोरोना वायरस से बचाव के वैक्सीन का स्टॉक बचा है. उन्होंने इस बारे में केंद्र सरकार को चिट्ठी भी लिखी है और मांग की है कि पंजाब में वैक्सीन की सप्लाई सुनिश्चित की जाए. 

7 अप्रैल को केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने पंजाब के स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर पंजाब में वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार का जिक्र किया था और कहा था कि पंजाब में वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाई जाए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में प्रतिदिन 85,000 से 90,000 लोगों को टीके लग रहे हैं और इस दर से पंजाब का मौजूदा 5.7 लाख टीकों का भंडार पांच दिन में खत्म हो जाएगा.

उन्होंने केंद्र से टीकों की नई खेप प्राप्त होने की उम्मीद जताते हुए कहा कि अगर पंजाब एक दिन में दो लाख टीके लगाने के अपने लक्ष्य को हासिल करता है तो उसके पास टीकों की जो खुराक है वह तीन दिन में खत्म हो जाएगी.

कांग्रेस शासित राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात पर विचार विमर्श के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से आयोजित बैठक में सिंह ने कहा था कि टीकाकरण की धीमी शुरुआत के बावजूद, पंजाब में 16 लाख से अधिक लोगों को टीका लगा है, औसतन यह संख्या प्रतिदिन 85,000 से 90,000 के बीच है. इस बैठक में पार्टी नेता राहुल गांधी और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे.

सिंह ने कहा कि पंजाब में अभी भी अधिक संख्या में लोग टीका लगवाने इसलिए नहीं आ रहे हैं क्योंकि उनमें कृषि कानूनों के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार के प्रति ‘बेहद आक्रोश’ है. उन्होंने कहा ‘यह आक्रोश टीकाकरण अभियान को प्रभावित कर रहा है.’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार कोविड-19 और टीकाकरण के प्रति हिचक को ले कर लोगों की भ्रांतियों को दूर करने के लिए अभियान चला रही है.

साथ ही सोनिया गांधी को बताया कि कोरोना संक्रमितों की दैनिक संख्या के आधार पर देश में 18वें पायदान वाले पंजाब में संक्रमण की दर आठ फीसदी के करीब है और करीब दो माह से प्रति दिन तीन हजार नए मामले सामने आ रहे हैं.

उन्होंने कहा कि प्रतिदिन सामने आ रहे संक्रमण के मामले थोड़े स्थिर हैं और यह दर्शाता है कि पिछले तीन सप्ताह से उठाए गए कदम सही दिशा में हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लापरवाही: नर्सिंग होम में हुई महिला की मौत, डॉक्‍टर-कर्मचारी फरार

Next Post

जब तक बहुत जरूरी न हो, अस्पताल न जाएं: CM केजरीवाल

Next Post
डेंगू से निपटने के लिए सीएम केजरीवाल की अनोखी मुहिम

जब तक बहुत जरूरी न हो, अस्पताल न जाएं: CM केजरीवाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d