Ranchi:- आयोग द्वारा पहली, दूसरी, तीसरी, पांचवी, छठी और नौवीं संपुष्ट सूची में उन्नीस आंदोलनकारी आवेदकों अथवा उनके आश्रित के हैं नाम
रांची:मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड/ वनांचल और जेपी आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आय़ोग द्वारा आंदेलनकारियों की संपुष्ट सूचियों के आवेदकों के कंडिका सुधार करने से संबंधित अधिसूचना प्रारुप को मंजूरी दे दी है. आय़ोग द्वारा पहली, दूसरी, तीसरी, पांचवी, छठी और नौवीं संपुष्ट सूची में उन्नीस आंदोलनकारियों के नाम हैं. इनमें बोकारो जिले के दो, पूर्वी सिंहभूम के चार, गिरिडीह के एक, जामताड़ा के दो, लोहरदगा के तीन, रांची के पांच और सरायकेला-खरसांवा के दो आंदोलनकारी आवेदक शामिल हैं.
आय़ोग द्वारा संपुष्ट सूची में दर्ज आंदोलनकारी आवेदकों के नाम
झारखंड/ वनांचल एवं जेपी आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग द्वारा कंडिका में किए गए सुधार प्रतिवेदनों के बाद आंदोलनकारियों की जो सूची संपुष्ट हुई है, उनमें बोकारो के श्री लखिन्दर महतो और श्री लंबोदर महतो, पूर्वी सिंहभूम जिले के श्री पाहाड़ नायक, श्री गौरी शंकर दास, श्री हरिशंकर महतो और श्री एडिएल मिंज, गिरिडीह जिले के श्री रामचरण मंडल, जामताड़ा के मोहम्मद इम्तियाज खां और आंदोलनकारी स्वर्गीय श्री विनोद राय की आश्रित पत्नी श्रीमती हिमानी राय, लोहरदगा के श्री जलेश्वर उरांव, श्री जॉर्ज कुजूर एवं श्री प्रदीप राणा, रांची के श्री दिलीप कोस्मस खेस, श्री मनोज मिंज, श्री नवीन केशरी उर्फ प्रवीण केशरी, आंदोलनकारी स्वर्गीय श्री साबिर अंसारी की आश्रित पत्नी श्रीमती सैफून निशा औऱ श्री परमेश्वर महतो, सरायकेला-खरसांवा जिले के श्री विमल कुमार हाईबुरु और श्री बुधराम उर्फ बुतरू के नाम शामिल हैं
