रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद के पिता त्रिपुरारी प्रसाद सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गए. उनका अंतिम संस्कार हरमू मुक्तिधाम में किया गया. पुत्र अभिषेक प्रसाद ने मुखाग्नि दी.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अंत्येष्टि संस्कार में शामिल हुए. उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना करते हुए दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी.
विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री बादल, विधायक बंधु तिर्की, विधायक अंबा प्रसाद, विधायक राजेश कच्छप और विधायक मंगल कालिंदी समेत बड़ी संख्या में लोग अंतिम संस्कार में शामिल होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की.

