रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपायुक्त गढ़वा को गढ़वा निवासी घुरामन पांडेय को राशन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राशन नहीं मिलने के मामले की जांच कर सभी छुटे हुए लाभुकों को मदद पहुंचाते हुए सूचित करें.
मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि तीन माह का अनाज वितरण हर जरूरतमंद को देने की घोषणा हुई है. लेकिन गढ़वा के महुली गांव के गरीब घुरामन पांडेय समेत सैकड़ों लोगों को कार्ड रहते अनाज नहीं मिला. ऐसे समय में भी बिचौलिये हावी हैं.
मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपरोक्त निर्देश दिया है.

