BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CM ने बुरुगुलीकेरा घटना जांच के लिए SIT गठन का दिया निर्देश

by bnnbharat.com
January 22, 2020
in समाचार
CM ने बुरुगुलीकेरा घटना जांच के लिए SIT गठन का दिया निर्देश

CM ने बुरुगुलीकेरा घटना जांच के लिए SIT गठन का दिया निर्देश

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के बुरुगुलीकेरा में सात लोगों की नृशंस हत्याकांड मामले की जांच के लिए विशेष कार्य दल, एसआईटी गठित करने का निर्देश दिया और निष्पक्ष जांच करा कर दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया.

नई दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने झारखंड मंत्रालय में बुरूगुलीकेला घटना को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. इस बैठक में मुख्य सचिव, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक तथा पुलिस विभाग के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

मुख्यमंत्री ने समीक्षा करते हुए यह स्पष्ट कहा कि यह सही है कि पुलिस हर जगह नहीं रह सकती है किंतु, पुलिस की कार्यशैली ऐसी होनी चाहिये कि जनता का भरोसा उस पर बना रहे तथा अपराध करने वाले और कानून तोड़ने वालों में पुलिस का दहशत भी बना रहे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून सबसे ऊपर है और घटना के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. हेमंत सोरेन ने कहा कि तय समय सीमा के अंदर घटना के सही कारणों को सामने लाएं. उन्होंने पीड़ित परिवार से संपर्क कर परिजनों को अविलंब हर सम्भव सहायता करने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि घटना के वास्तविक कारणों के उद्भेदन करने और दोषियों को चिन्हित करने के लिए एसआईटी का गठन किया जाए. जांच रिपोर्ट के बाद उसके बाद पीड़ित परिवार को तत्काल मदद के अलावा की जाने वाली पूरी सहायता पर और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई का निर्णय सरकार लेगी.

हेमन्त सोरेन ने यह स्पष्ट कहा कि भविष्य में पूरे राज्य में ऐसी घटना को रोकने के लिए पुलिस सूचना तंत्र को प्रभावी बनाया जाए. ऐसी घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पुलिस के जिला से थाना तक सभी पूरी तरह चौकस रहें.

मुख्यमंत्री ने बेहद सख्त लहजे में कहा कि थाना की स्थिति आज अच्छी नहीं है और थाना प्रभारी अपने मुख्य लक्ष्य से भटक गए हैं.

उन्होंने डीजीपी से कहा कि पुलिस तंत्र को यह स्पष्ट कर दें कि सरकार जनता के जानमाल की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगी. साथ ही, थाना स्तर पर व्याप्त कार्यशैली में सुधार लाने की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रांची में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने एसआईटी का गठन कर मामले का उद्भेदन का निर्देश दिया है.

उन्होंने कहा कि इस पूरी घटना में कौन लोग है, यह मामला पत्थलगड़ी से जुड़ा है या नक्सली घटना है अथवा आपसी रंजिश का परिणाम, जो भी है वह जांच का विषय है, लेकिन इतना सच है कि दो गुटों के बीच विवाद में सात लोगों की हत्या हुई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महागामा में जनता दरबार का आयोजन, सुना गया लोगों की मांगों को

Next Post

लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का है अधिकार: अमर बावरी

Next Post
लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का है अधिकार: अमर बावरी

लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का है अधिकार: अमर बावरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d