रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अभिनेता ऋषि कपूर के देहांत पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषि जी के निधन से मन व्यथित है.
विगत दो दिन में देशवासियों ने अपने दो अद्भुत कलाकारों को खो दिया. परमात्मा ऋषि जी की आत्मा को शांति एवं उनके परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे.

