रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संयुक्त बिहार के समय बिहार सरकार में मंत्री एवं बोकारो के पूर्व विधायक अकलू राम महतो के निधन पर दुःख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है.

