BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सीएम ने सोशल मीडिया पर मिली शिकायतों पर दिया निर्देश

by bnnbharat.com
March 7, 2020
in Uncategorized
सीएम ने सोशल मीडिया पर मिली शिकायतों पर दिया निर्देश

सीएम ने सोशल मीडिया पर मिली शिकायतों पर दिया निर्देश

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपायुक्त बोकारो को ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित चास निवासी स्वास्तिक कुमार की सरकारी योजना के तहत मदद करने का निर्देश दिया है.

ब्रेन ट्यूमर का इलाज करवाने में असमर्थ परिवार

मुख्यमंत्री को ट्वीट कर बताया गया कि चास नगर निगम वार्ड 12 निवासी एक परिवार का 29 वर्षीय बेटा ब्रेन ट्यूमर से ग्रसित है. परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से वे ईलाज कराने में असमर्थ हैं. बेटे की जान बचाने के लिए मदद की गुहार लगाता यह परिवार दर-दर भटक रहा है. अब तक सहायता ना मिलने से माता-पिता अपने बेटे को तिल तिल मरता देख रहे हैं. मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपरोक्त निर्देश दिया.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विद्यापति नगर वार्ड 2 के नागरिकों को जलजमाव की समस्या से हो रही परेशानी से निजात दिलाने के लिए आयुक्त रांची नगर निगम को समस्या पर तत्काल संज्ञान लेकर उचित समाधान करने का आदेश दिया है.

वार्डों की स्थिति का करें मुआयना

मुख्यमंत्री ने आयुक्त रांची नगर निगम को सभी वार्डों की स्थिति का मुआयना करने के साथ यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि ऐसी परेशानी और कहीं ना हो.

जलजमाव से हो रही है परेशानी

मुख्यमंत्री को ट्वीट के माध्यम से बताया गया कि बारिश होते ही शहर में जलजमाव की समस्या देखने को मिलती है, जिससे उस स्थान पर रहने वाले आम लोगों को परेशानियों के साथ-साथ बीमारी का भी खतरा लगातार बना रहता है. मुख्यमंत्री को बताया गया कि विद्यापति नगर वार्ड 2 में बारिश के कारण जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे यहां रह रहे नागरिकों को आए दिन जूझना पड़ता है. जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपरोक्त निर्देश आयुक्त रांची नगर निगम को दिया है.

7 साल के बच्चे ने कहा मैं जीना चाहता हूं हेमंत भैया

मुख्यमंत्री ने कहा- स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह बच्चे की मदद करें. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फिरदौश अंसारी को त्वरित मदद पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से आग्रह किया है.

मुख्यमंत्री को ट्वीट कर बताया गया कि बोकारो स्टील सिटी का रहने वाला फिरदौश अंसारी सड़क दुर्घटना के कारण जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है. इस नन्ही सी जान को यह आस है कि उसके राज्य के मुख्यमंत्री उसकी जान बचाने में मदद करेंगे. मौत के दोषी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा पीड़ित परिवार को अविलम्ब राहत पहुंचाते हुए विशेष शिविर लगाएं.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कसमार प्रखंड के शिवपुर पंचायत के करमा निवासी भूखल घासी की शुक्रवार को हुई मौत पर दुख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने उपायुक्त बोकारो को पीड़ित परिवार की मदद करने का निर्देश दिया है. उन्होंने सचिव खाद्य आपूर्ति विभाग को बोकारो भेज इस मौत की जांच एवं जरुरी कार्रवाई करने को कहा है.

जरूरतमंद परिवार को राशन कार्ड उपलब्ध कराएं

मुख्यमंत्री ने उपायुक्त बोकारो को ऐसे हर जरूरतमंद परिवार को राशन कार्ड उपलब्ध कराने को कहा है, जो एक वक्त का अनाज भी समय पर अपने परिवार के लिए नहीं जुटा पाते हैं.

नहीं मिल पाया था योजना का लाभ

मुख्यमंत्री को ट्वीट कर बताया गया कि कसमार प्रखंड के शिवपुर पंचायत के करमा निवासी भूखल घासी की शुक्रवार को मौत हो गई. वह अत्यंत गरीब था. मिट्टी काटकर परिवार का भरण पोषण करता था. एक वर्ष पूर्व बीमार पड़ने की वजह से वह काम करने नहीं जाता था, जिसके कारण घर की आर्थिक स्थिति खराब हो गई. आज यह स्थिति है कि एक वक्त का अनाज भी जुटाने में यह परिवार असमर्थ है. राशन कार्ड के लिए जिला मुख्यालय में आवेदन दिया गया था पर कार्ड नहीं बन पाया. जिसकी वजह से आयुष्मान कार्ड भी नहीं बन पाया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

होली को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

Next Post

CRPF की 81वीं वर्षगांठ पर सीआरपीएफ जवानों ने 54 यूनिट रक्तदान किया

Next Post
CRPF की 81वीं वर्षगांठ पर सीआरपीएफ जवानों ने 54 यूनिट रक्तदान किया

CRPF की 81वीं वर्षगांठ पर सीआरपीएफ जवानों ने 54 यूनिट रक्तदान किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d