नई दिल्ली: राजस्थान के कोटा जिले के जेके लोन अस्पताल में अब तक मरने वाले शिशुओं की संख्या 102 हो गई. अस्पताल अधीक्षक सुरेश दुलारा ने नए साल में दो बच्चों की मौत की पुष्टि की है.
बच्चों की मौत पर राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने अपने एक बयान में कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पूरे देश में जो माहौल बना हुआ है, उससे ध्यान हटाने के लिए इस मुद्दे को उठाया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि मैं पहले ही कह चुका हूं कि इस साल शिशुओं की मौत के आंकड़ों में पिछले कुछ सालों की तुलना में काफी कमी आई है.

