रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से निमंत्रण मिला है. सीएम ने इस निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है. हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में 19 से 21 फरवरी तक चलने वाले इस कांफ्रेंस में सीएम हिस्सा लेंगे. सीएम इस कांफ्रेंस में आदिवासियों के अधिकार, विकास और कल्याण के मुद्दे पर अपनी बात रखेंगे.
झारखंड में पहली बार किसी सीएम को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने निमंत्रण दिया है. इससे विश्व पटल पर आदिवासियों के मुद्दे को भी रखा जा सकेगा.

