BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CM ने बच्चे की मौत पर दिया निर्देश, पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराने का आदेश

by bnnbharat.com
January 21, 2020
in समाचार
CM ने बच्चे की मौत पर दिया निर्देश, पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराने का आदेश

CM ने बच्चे की मौत पर दिया निर्देश, पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराने का आदेश

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले में इलाज के अभाव में एक बच्चे की मौत की खबर को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए जिले के उपायुक्त को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है और पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराने का आदेश दिया है.

आयुष्मान कार्ड लेकर पिता द्वारा अस्पतालों का चक्कर लगाने और इलाज के अभाव में बेटे की मौत की खबर पर मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है.

उन्होंने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद परिवार को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

बताया गया है कि जमशेदपुर गोलपहाड़ी निवासी राजेश पात्रो के 12 वर्षीय बेटे सागर पात्रो के हार्ट में शिकायत थी.

डॉक्टरों के अनुसार, उसके दिल में छेद था. आयुष्मान कार्ड से इलाज नहीं हो पाया. पिता बेटे को गोद में लेकर अस्पताल-दर-अस्पताल चक्कर लगाते रहे, पर कहीं इलाज नहीं हुआ. एमजीएम लाने के क्रम में सोमवार को पिता की गोद में ही उसकी मौत हो गई.

इधर, इलाज के अभाव में चतरा जिले के ईटखोरी प्रखंड के अधीन भुईंया की चिंताजनक स्थिति को लेकर छपी खबर को भी मुख्यमंत्री ने संज्ञान में लेते हुए चतरा के उपायुक्त को तत्काल अधीन भुईंया के इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि चतरा जिले के लचर स्वास्थ्य सेवा संबंधी काफी शिकायतें मिल रही है, जो काफी चिंताजनक है. उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा और जन कल्याण पर जोर देते हुए प्रशासन को जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशीन होकर कार्य करने का निर्देश दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद

Next Post

रांची नार्थ कॉलोनी रेलवे क्वार्टर पे फिर से भारी चोरी की घटना

Next Post
रांची नार्थ कॉलोनी रेलवे क्वार्टर पे फिर से भारी चोरी की घटना

रांची नार्थ कॉलोनी रेलवे क्वार्टर पे फिर से भारी चोरी की घटना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d