CM की पत्नी, आप्त सचिव, प्रेस सलाहकार व अन्य करीबियों की रिपोर्ट आयी निगेटिव
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कोरोना जांच रिपोर्ट सोमवार को तीसरी बार निगेटिव आयी.
हेमंत सोरेन के अलावा उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, मुख्यमंत्री के आप्त सचिव, प्रेस सलाहकार और मुख्यमंत्री सचिवालय के अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों की भी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सुबह में सीएम के आवासीय कार्यालय पहुंच कर मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी समेत 19 लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया था और देर शाम उनकी रिपोर्ट भी आ गयी. इसके अलावा जेएमएम विधायक विकास सिंह मुंडा की भी जांच कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है.

