BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अस्पताल निर्माण में देरी पर भड़के सीएम हेमंत सोरेन, 2007 में शुरू हुआ था निर्माण कार्य जो अभी भी अधूरा है

by bnnbharat.com
January 17, 2021
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः– झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन शनिवार को उस वक्त काफी भड़क गए जब उन्होंने देखा कि एक अस्पताल का निर्माण 14 साल पहले से किया जा रहा है लेकिन अभी तक पूरा ही नहीं हुआ है. इसके बाद सीएम हेमंत ने निराशा जाहिर करते हुए अस्पताल निर्माण को पूरा करने के निर्देश दिए हैं.

घटना शनिवार की है, जब हेमंत सोरेन देशभर में चलाए जा रहे वैक्सीन कार्यक्रम के निरीक्षण के लिए एक अस्पताल पहुंचे. हेमंत सोरेन टीकाकरण के लिए चलाए जा रहे ‘मेगा इम्युनाइजेशन ड्राइव’ का निरीक्षण करने के लिए रांची के सिविल अस्पताल पहुंचे हुए थे वहां उन्होंने देखा कि अस्पताल में अभी निर्माण कार्य चल ही रहा है, जिसका आरंभ साल 2007 में ही हो चुका था. इसपर गंभीर आपत्ति और निराशा जताते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि ’14 साल में तो वनवास खत्म हो जाता है”.

उन्होंने कहा कि 14 साल एक बड़े से बड़े काम को पूरा करने के लिए काफी अधिक होते हैं. फिर भी 14 साल में सदर अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा क्यों नहीं हुआ. साल 2007 में शुरू किए गए सिविल अस्पताल को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में बदलने के मेगा प्रोग्राम को ऐसे ही ठंडे बस्ते में डाल दिया गया.

अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा न होने पर नाराजगी जताते हुए हेमंत सोरेन ने अस्पताल प्रशासन को शीघ्र से शीघ्र आवश्यक प्रपोजल भेजने के लिए निर्देश दे दिए हैं. हेमंत ने निर्देश दिया है कि जो भी कमियां हैं, जिस भी चीज की अस्पताल को कमी हो, उसके बारे में मुख्यमंत्री को एक प्रपोजल बनाकर दे दिया जाए. सीएम हेमंत सोरेन ने अस्पताल के लिए आवश्यक फंड दिए जाने को लेकर अपनी अनुमति दे दी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

छह दिनों से लापता बच्चे की लाश कुंआ से बरामद

Next Post

मंत्री कब लगवाएंगे कोरोना का टीका? राजनाथ सिंह ने दिया यह जवाब

Next Post
मंत्री कब लगवाएंगे कोरोना का टीका? राजनाथ सिंह ने दिया यह जवाब

मंत्री कब लगवाएंगे कोरोना का टीका? राजनाथ सिंह ने दिया यह जवाब

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d