रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को राजभवन में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. राजभवन ने इसे औपचारिक मुलाकात बताया है. मुलाकात के दौरान सीएम ने राज्यपाल को पौधा भेंट किया और कर्मा पर्व की बधाई दी.
इस अवसर पर राज्यपाल को मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में नोवेल कोरोना के प्रसार पर नियंत्रण हेतु राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई. राज्यपाल महोदया ने कोविड मरीज़ हेतु स्वास्थ्य सुविधाओं की भी जानकारी प्राप्त की.
मुख्यमंत्री द्वारा यह भी कहा गया कि निजी अस्पतालों को इस निमित्त उपचार हेतु राज्य सरकार द्वारा दर निर्धारण किया गया. राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से उनके पिता व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की भी जानकारी प्राप्त की.

