रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के पूर्व राज्यपाल श्री एम रामा जोइस के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके निधन से सामाजिक एवं विधि के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है.
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है.

