BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सीएम हेमंत सोरेन को फिर से जान से मारने की मिली धमकी, मेल में लिखा इस बार तो बच गए, आगे नहीं बच पाओगे

by bnnbharat.com
February 9, 2021
in समाचार
सीएम हेमंत सोरेन को फिर से जान से मारने की मिली धमकी, मेल में लिखा इस बार तो बच गए, आगे नहीं बच पाओगे
Share on FacebookShare on Twitter

धमकी भरा मेल सीएमओ को मिला है, साइबर थाना में मामला दर्ज अनुसंधान जारी

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है. इस बार भी धमकी भरा मेल सीएमओ को मिला. धमकी भरे मेल में झारखंड के डीजीपी एमवी राव को भी धमकाया गया है. इस संबंध में रांची में साइबर थाना में कांड संख्या 2/21 दर्ज किया गया है. यह मामला 5 जनवरी को सीएम की सुरक्षा में तैनात मोहम्मद तंजीम खान नामक दरोगा ने दर्ज कराया है. कांड का अनुसंधान संतोष गोगोराई कर रहे है

मेल में सीएम को संबोधित करते हुए कहा गया है कि इस बार तो बच गए आगे नहीं बच पाओगे. मेल करने वाला व्यक्ति 4 जनवरी को मुख्यमंत्री के काफिले पर हुए हमले का भी जिक्र किया है. इस मेल में डीजीपी द्वारा दिए गए बयान जिसमें हाथ पैर तोड़ने का जिक्र था. उसकी भी चर्चा की गई है. इसमें कहा गया है कि सेवानिवृत्ति के बाद पता चलेगा कि कौन कहां रहेगा. इस धमकी भरे मेल के बाद पुलिस प्रशासन की नींद उड़ गई है.

इस मामले में साइबर थाना की पुलिस मेल कहां से आया और इसका पता लगा रही है. साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है ईमेल भेजने में मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया गया है तो इसका नंबर क्या है.

बताते चलें कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धमकी भरे मेल मिले हैं जिसका सरवर विदेश का है. झारखंड पुलिस स्विट्जरलैंड और जर्मनी से संपर्क में है और वहां से जांच रिपोर्ट मांगने की कोशिश कर रही है ताकि मेल करने वाले व्यक्ति तक पुलिस पहुंच सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘राधे’ के बाद टाइगर 3 की शूटिंग शुरू करेंगे सलमान खान

Next Post

मेल से मिली डीजीपी को भी धमकी, कहा- रिटायरमेंट के बाद पता चलेगा कौन कहां रहेगा ?

Next Post
मेल से मिली डीजीपी को भी धमकी, कहा- रिटायरमेंट के बाद पता चलेगा कौन कहां रहेगा ?

मेल से मिली डीजीपी को भी धमकी, कहा- रिटायरमेंट के बाद पता चलेगा कौन कहां रहेगा ?

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d