राँची:- आज से करीब 73 वर्ष पूर्व एक जनवरी 1948 को हुई खरसावां गोलीकांड में बड़ी संख्या में लोग शहीद हुए थे. यहां हर साल झारखंड के विभिन्न हिस्सों से लोग पहुंच कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. एक जनवरी, 2021 को भी शहीद दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत कई सांसद व विधायक भी शहीदों को श्रद्धांजलि देने खरसावां पहुंचेंगे.शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर एक बजे हेलिकॉप्टर से खरसावां पहुंचेंगे. उनके साथ परिवहन मंत्री चंपई सोरेन, विधायक दशरथ गागराई, सुखराम उरांव, दीपक बिरुआ, निरल पुरती, समीर मोहंती, रामदास सोरेन, सविता महतो आदि पहुंचेंगे. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सुबह नौ बजे शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.

