BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सबको राज्य वापस लाना सम्भव नहीं है, मदद आप तक जरूर पहुंचेगी: हेमंत सोरेन

by bnnbharat.com
March 30, 2020
in Uncategorized
देशव्यापी लॉकडाउन के कारण अभी वापसी संभव नहीं, मदद पहुंचेगी: हेमंत सोरेन

सबको राज्य वापस लाना सम्भव नहीं है, मदद आप तक जरूर पहुंचेगी: हेमंत सोरेन

Share on FacebookShare on Twitter

ऐसी स्थिति फिर न हो, सुनिश्चित करें: हेमंत सोरेन

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपायुक्त पलामू को लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने का आदेश दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भी सुनिश्चित करें कि ऐसी स्थिति दोबारा ना हो इसका पूरा ध्यान रखें.

इसलिए दिया ऐसा निर्देश..

मुख्यमंत्री को जानकारी मिली कि पलामू स्थित हैदरनगर बाजार में लॉक डाउन में सामाजिक दूरी भी पालन नहीं हो रहा. बाजार में मेला जैसा माहौल. इसके बाद संक्रमण फैलने की संभावित आशंका को देखते हुए मुख्यमंत्री ने उपरोक्त आदेश दिया है.

Lockdown का सख़्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें .@DC_Palamu .@policepalamau. ऐसी स्थिति दोबारा ना हो इसका पूरा ध्यान रखें। https://t.co/He16fvMbE3

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) March 30, 2020

 

आप घर पर रहेंगे…तो आपके अपने भी सुरक्षित रहेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य से बाहर रह रहे झारखंड के सभी भाई-बहन याद रखें, आपदा की घड़ी में आप अकेले नहीं हैं, पूरी राज्य सरकार आपके साथ है. देश व्यापी लॉक डाउन के कारण आप सभी को झारखंड वापस लाना संभव नहीं है, पर मदद आप तक जरूर पहुंचेगी. पुनः करबद्ध प्रार्थना है जहां हैं, वहीं रहें.

यही इस महामारी से बचने का सबसे कारगार और सुरक्षित उपाय है. मैं सभी राज्यों के मुख्यमंत्री के सम्पर्क में हूं ताकि आप तक मदद और जरूरी सुविधाएं जल्द से जल्द पहुंचे. जितना आप घर पर रहेंगे उतना ही आप और आपके अपने सुरक्षित रहेंगे.

Also Read This: 30 मार्च को रांची जिले में 16,260 गैस सिलेंडर की डिलीवरी

राज्य से बाहर रह रहे सभी झारखंडी भाई-बहन याद रखें की इस आपदा की घड़ी में आप अकेले नहीं हैं।

मैं और पूरी राज्य सरकार आपके साथ हैं। देश व्यापी lockdown के कारण आप सबको राज्य वापस लाना सम्भव नहीं है पर मदद आप तक ज़रूर पहुँचेगी।

आप सबसे पुनः करबद्ध प्रार्थना हैं की जहाँ हैं 1/2

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) March 30, 2020

जरूरी दवा जल्द उपलब्ध कराएं

मुख्यमंत्री ने उपायुक्त बोकारो को डिप्रेशन के एक मरीज को जल्द जरूरी दवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

नहीं मिल रही थी दवा…

मुख्यमंत्री को डिप्रेशन के शिकार व्यक्ति के भाई ने जानकारी दी कि उनका भाई डिप्रेशन का मरीज है और उसकी दवा रांची के कांके स्थित मेडिकल दुकान में ही मिलेगी. बोकारो में दवा मिल पाना असंभव है. लॉकडाउन में रांची जाना मुश्किल है और दवा लेना आवश्यक है. कृपया सहायता करें.

.@jharkhand181 कृपया इनसे सम्पर्क कर इन तक ज़रूरी दवाइयाँ पहुँचाने की व्यवस्था करें। .@BokaroDc संज्ञान लें। https://t.co/PPIw6dsbIX

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) March 30, 2020

पंजाबी भाईयों को मदद करे..

मुख्यमंत्री ने उपायुक्त धनबाद को धनबाद की एक कंपनी में कार्यरत पंजाबी भाइयों तक जरूरी मदद पहुंचाते हुए सूचित करने का आदेश दिया है. साथ ही कहा कि जिस कम्पनी में ये कार्यरत थे, वहां इनकी कोई आर्थिक क्षति ना हो. इन्हें इनका पूरा हक मिले. मुख्यमंत्री को वीडियो साझा कर जानकारी दी गई कि जिस कंपनी में वे कार्य करते हैं, वहां उन्हें खाना नहीं मिल रहा है और देशव्यापी डॉकडाउन है. ऐसे में उनका जीना मुहाल है.

.@dc_dhanbad कृपया इन पंजाबी भाइयों तक ज़रूरी मदद पहुँचाते हुए सूचित करें। साथ हीं सुनिश्चित करें कि जिस कम्पनी में ये कार्यरत थे – वहाँ से इनकी कोई अर्थिक क्षति ना हो – एवं इन्हें इनका पूरा हक़ मिले। https://t.co/X3Bi8aySg8

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) March 30, 2020

सफाईकर्मियों की परेशानी दूर करें

मुख्यमंत्री ने उपायुक्त बोकारो को सफाईकर्मियों के साथ आ रही परेशानियों के समाधान का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कृपया एक टीम भेजकर स्थिति का जायजा लें और उचित मदद पहुंचाते हुए सूचित करें.

200 सफाईकर्मियों की है बात..

मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि लॉक डाउन की वजह से बोकारो स्थित तीन बस्ती में रहने वाले करीब 200 सफाईकर्मियों को भोजन नहीं मिल रहा है. लॉकडाउन की वजह से दैनिक मजदूरी भी बंद है. उनका राशन कार्ड भी नहीं है.

राज्य के छात्रों को मदद पहुंचाने की शुरू हुई प्रक्रिया

मुख्यमंत्री के आग्रह के बाद तमिलनाडु सरकार ने कोयम्बटूर में फंसे छात्रों को आवश्यक मदद पहुंचाने का भरोसा दिया है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों एवं वेल्लोर में ईलाज कराने आये लोगों के भोजन और रहने की व्यवस्था करने का निर्देश दे दिया गया है. सोरेन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को इस मदद हेतु आभार व्यक्त किया है.

मुख्यमंत्री द्वारा खूंटी के 281 आदिवासी भाईयों की मदद के आग्रह को कर्नाटक सरकार ने स्वीकारा

मुख्यमंत्री के आग्रह को स्वीकार करते हुए कर्नाटक सरकार ने मंगलोर में फंसे खूंटी के 281 आदिवासी भाईयों को मदद पहुंचाने का भरोसा दिया है. मुख्यमंत्री को कर्नाटक सरकार ने बताया कि फंसे हुए लोगों को हर जरूरी मदद से आच्छादित किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

30 मार्च को रांची जिले में 16,260 गैस सिलेंडर की डिलीवरी

Next Post

वित्तीय वर्ष की शुरुआत एक जुलाई से होगी, सरकार ने किया खंडन

Next Post
वित्तीय वर्ष की शुरुआत एक जुलाई से होगी, सरकार ने किया खंडन

वित्तीय वर्ष की शुरुआत एक जुलाई से होगी, सरकार ने किया खंडन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d