रांची:- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को कोरोना संक्रमण से उत्पन्न स्थिति को लेकर देवघर छोड़ कर सभी जिलों के उपायुक्त और सिविल सर्जन के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये विशेष आपात बैठक की. करीब चार घंटे तक उच्चस्तरीय मैराथन बैठक में कोविड-19जांच का दायरा बढ़ाने, रिम्स की सुविधाओं में विस्तार, नये कोरोना जांच मशीन की खरीद, आरटीपीसीआर प्रयोगशाला की स्थापना, रिम्स में 110 बेड के आईसीयू की व्यवस्था, कोविड-19 मरीजों के लिए 750बेड की व्यवस्था और राज्यभर के विभिन्न जिलों में अन्य सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया. मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक शुक्रवार को भी जारी रहेगी और कल कई अन्य बड़े फैसले लिये जा सकते है.

