BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डीसी, बीडीओ और सीओ नहीं कर रहे काम, बहानेबाजी कर पब्लिक को दौड़ा रहे हैं: सीएम

by bnnbharat.com
June 25, 2019
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter
  • बिजली वितरण निगम के एमडी राहुल को फटकार, कहा, संतुष्ट नहीं हूं मैं
  • सीएम ने सीधी बात कार्यक्रम में कुल 23 मामलों को सुना और निर्देश दिया

रांची 25 जून: सूचना भवन में मंगलवार को हुये सीधी बात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास पूरी तरह एक्शन में रहे। रामगढ़ की नरायणी मुखर्जी ने कहा कि उनका विधवा पेंशन फरवरी 2014 से लंबित है।

इस मामले को सीएम ने गंभीरता से लिया। कहा कि सिस्टम काम नहीं कर रहा है। इसका मतलब है कि डीसी, बीडीओ और सीओ काम नहीं कर रहे हैं। केवल अफरशाही कर तनख्वाह ले रहे हैं।

पब्लिक को दौड़ाने के लिये सिर्फ बहानेबाजी कर रहे हैं। जिस अफसर ने लापरवाही की है, उसे शो कॉज करें। इस पर रामगढ़ डीसी ने कहा कि 15 दिनों के अंदर बकाये पेंशन की राशि दे दी जायेगी।

सीएम ने सीधी बात कार्यक्रम में कुल 23 मामलों को सुना और निर्देश भी दिये। गोड्डा के प्रशांत कुमार ने कहा कि पोडैÞयाहाट के सर्वोदय उच्च विद्यालय में शौचालय नहीं है।

इस पर गोड्डा डीसी ने कहा कि 2016 में ही शौचालय बन गया है। सीएम ने कहा कि स्कूल कैंपस की फेंसिंग पीलर लगा कर करें। साथ ही वृक्षारोपण भी करें।

गोड्डा से आये थियुदस सोरेन ने कहा कि मार्च 2015 से मार्च 2016 तक का मानदेय नहीं मिला है। इस पर विभागीय सचिव ने कहा कि इस सप्ताह आबंटन चला जायेगा।

धनबाद के देवनारायण वर्मा के 36 माह के बकाये वेतन पर कहा कि एक माह के अंदर मिल जायेगा।

निशाने पर रहे वितरण निगम के एमडी राहुल पुरवार
सिमडेगा से आये हर्षित तिर्की कहा कि बिरकेरा अंबा टोली में फरवरी 2018 से ट्रांसफॉरमर जला हुआ है। 30-40 घरों में बिजली नहीं है।

इस पर वितरण निगम के एमडी राहुल पुरवार ने कहा कि एमएस पेसपावर एजेंसी का पेमेंट लंबित हो गया है। मेटेरियल नहीं है। इस पर सीएम ने कहा कि इससे मैं संतुष्ट नहीं हूं।

राहुल पुरवार ने कहा कि 15 जुलाई तक काम हो जायेगा। हजारीबाग के इंदू भूषण ने कहा कि बड़कागांव के कोडतरी में पुल बना था, जो 2015 में टूट गया।

इस पर हजारीबाग डीसी ने कहा कि पुल बनाने में चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। इंजीनियर को सस्पेंड किया गया और वो अरेस्ट भी हुये हैं। खूंटी के थॉमस पूर्ति ने कहा कि उनके 13 वर्षीय पुत्र सुशील पूर्ति की हत्या नक्सलियों ने 2012 में कर दी थी।

अब तक तीन लाख रुपये का मुआवजा मिला है। एक लाख रुपये का भुगतान नहीं हुआ है। इस पर अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने कहा कि सात जुलाई तक पेमेंट हो जायेगा।

चार साल से फैमिली पेंशन नहीं मिला

लातेहार की बसंती कुमारी ने कहा कि उनके पति सुखराम भगत लातेहार मेंश्रम अधीक्षक थे। सेवा काल के दौरान उनकी मृत्यु 23 नवंबर 2015 को हो गई।

लेकिन उन्हें पारिवारिक पेंश्न नहीं मिला है। इस पर अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने कहा कि पेंशन पेंडिंग रखने का कोई मतलब ही नहीं बनता। रिटायरमेंट के दिन ही सभी पेमेंट कर देना है।

विभाग के सचिव ने कहा कि अगले सप्ताह भुगतान हो जायेगा। सीएम ने कहा कि आपके विभाग के ही कर्मचारी दौड़ रहे हैं। बोकारो के शिवकाली मुखर्जी ने कहा कि 19 माह के मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है।

इस पर वितरण निगम के एमडी राहुल पुरवार ने कहा कि 15 दिन के अंदर भुगतान हो जायेगा। पाकुड़ की अर्चना पोद्दार ने कहा कि राजस्व विभाग से चिकित्सा खर्च नहीं मिला है।

इस पर राजस्व सचिव केके सोन ने कहा कि पाकुड़ डीसी को आबंटन भेज दिया गया है।

कॉपरेटिव को करें भंग

रांची के हंसराज जायसवाल ने कहा कि कपिलदेव गिरि ने कॉपरेटिव बनाकर भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं करा रहे हैं। वे एजी आॅफिस में क्लर्क थे। लेकिन आज उनके पास

100 करोड़ से भी अधिक की प्रोप्रट्री है। वे आॅडी और मर्सिटिज में चलते हैं। इस पर सीएम ने कहा कि यह सब सहकारिता विभाग की मिली भगत से हुआ है।

कॉपरेटिव को भंग करें। तत्काल इस पर एक्शन लें।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Breaking: चंदवा से हजारीबाग जा रही पम्मी बल पलटी

Next Post

ममता ने मोदी के पिछले कार्यकाल को ‘सुपर इमरजेंसी’ करार दिया

Next Post
ममता ने मोदी के पिछले कार्यकाल को ‘सुपर इमरजेंसी’ करार दिया

ममता ने मोदी के पिछले कार्यकाल को 'सुपर इमरजेंसी' करार दिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d