BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सीएम ने “खादी ऑन व्हील्स” का किया शुभारंभ कहा, खादी केवल वस्त्र नहीं, यह एक विचार है

by bnnbharat.com
October 22, 2019
in Uncategorized
सीएम ने “खादी ऑन व्हील्स” का किया शुभारंभ कहा, खादी केवल वस्त्र नहीं, यह एक विचार है

CM inaugurates "Khadi on Wheels", says Khadi is not just clothing, it is an idea

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि खादी केवल वस्त्र नहीं है, यह विचार है. यह आपको भारतीय संस्कृति से जोड़े रखती है. खादी हमारे संस्कारों की पहचान है, बुनकरों का सम्मान है. आप खादी वस्त्रों को अपनाएं और स्वदेशी को बढ़ावा दें. आपकी ये पहल हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने वाले बुनकर भाई-बहनों की समृद्धि सुनिश्चित करेगी. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हमेशा खादी के वस्त्र और कुटीर उद्योग के उत्पादों के उपयोग पर जोर दिया. वे स्वदेशी कपड़ों, स्वधर्म, स्वभाषा और स्वशासन के हिमायती थे. केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर गांधी जी के सपने को पूरे करने का प्रयास कर रही है. सीएम मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में “खादी ऑन व्हील्स” के शुभारंभ के मौके पर बोल रहे थे.

पीएम ने महात्मा गांधी के सपनों को पूरा करने का बीड़ा उठाया

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छता पर जोर दिया था. प्रधानमंत्री ने उनके सपने को पूरा करने का बीड़ा उठाया. उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार ने पूरे राज्य को खुले में शौच मुक्त कराया. पूर्ववर्ती सरकारों ने गांधी जी के नाम का उपयोग अपने भले के लिए किया, लेकिन हमारी सरकार उनके सपनों को पूरा कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है.

जन-जन तक पहुंचे खादी

मुख्यमंत्री ने कहा कि “खादी ऑन व्हील्स” के माध्यम से खादी को हम जन जन तक पहुंचा सकेंगे. इस गाड़ी को हाट बाजार में लगाएं. हम ज्यादा से ज्यादा खादी उत्पादों का उपयोग करें, तो गरीबों के जीवन में खुशहाली आएगी. यह भी एक तरह से देश सेवा है. झारखंड में वनोपज की भी काफी संभावना है. राज्य सरकार उनको भी आगे बढ़ा रही है. आने वाले समय में हम इनके माध्यम से लोगों के जीवन में बदलाव ला सकेंगे.

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार, रांची के सांसद संजय सेठ, विधायक डॉ जीतू चरण राम, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्रीचंद प्रजापति, उद्योग सचिव के रवि कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज International Stammering Awareness Day

Next Post

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड के आंकड़े जारी, अपराध के मामले में उत्तम प्रदेश बना उत्तर प्रदेश

Next Post
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड के आंकड़े जारी, अपराध के मामले में उत्तम प्रदेश बना उत्तर प्रदेश

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड के आंकड़े जारी, अपराध के मामले में उत्तम प्रदेश बना उत्तर प्रदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d