रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेतरहाट जाने के क्रम में गुमला के घाघरा प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने उपायुक्त गुमला व प्रखंड विकास पदाधिकारी से कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों को किसी भी परिस्थिति में परेशानी ना हो. प्रखंड कार्यालय आने वाले लोगों की समस्या के समाधान को प्राथमिकता दें

